अभा पाल समाज ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाई अहिल्याबाई होल्कर जयंती

कोरोना संक्रमण के चलते चल रहे लॉकडाउन के कारण अखिल भारतीय पाल महासभा ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर घर-घर दीप जलाकर मनाई। समाजजनों ने दीपोत्सव के साथ लोगों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए घरों में जयंती मनाई।
इसी प्रकार चंदेरी, ईसागढ़, शाढ़ौरा, नईसराय, मुंगावली, बहादुरपुर, राजपुर में भी पाल महासभा के पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए देवी अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इस दौरान जूम एप पर महासभा के पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित की। इसमें समाज के सभी पदाधिकारियों सहित 90 लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। अभा पाल महासभा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बघेल ने कहा कि कह हमें शिक्षा पर अधिक ध्यान केंद्रित करा चाहिए। क्योंकि शिक्षा ही वह चाबी है जिससे समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है।
महासभा के संभाग उपाध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह बघेल ने कहा कि जो समाज अपना इतिहास भूल जाता है इतिहास उस समाज को भूल जाता है। श्री बघेल ने कहा कि समाज की युवा पीढ़ी को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के पदचिन्हों पर चलना होगा तभी समाज आगे बढ़ सकता है। पाल महासभा के संरक्षक हरनारायण पाल जबलपुर ने कहा कि समाज को अंधविश्वास जैसी रुढि़वादी को त्यागकर कर शिक्षा से जुड़ने के साथ टैक्नोलॉजी को अपनाना होगा तभी समाज प्रगतिशील हो सकता है। हो एवं टैक्नोलॉजी को अपनाना होता तभी समाज प्रगतिशील हो सकता है। इस मौके पर देवेंद्र बघेल, हरपाल पाल, मांगी लाल बघेल, हेमंत पाल, बृजेश पाल, वीरभान पाल, मुकेश पाल, जगदीश पाल, फूलसिंह पाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
ऑनलाइन कवि सम्मेलन में मप्र और उत्तरप्रदेश के कवियों ने दी प्रस्तुति : लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर समाजजनों ने ऑनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित किया। इसमें मप्र और उत्तरप्रदेश के कवियों ने कविता पाठ किया। शिवपुरी की युवा कवयित्री मनु वैशाली पाल, आगरमालवा के दशरथ मसानिया, अरविंद कुमार पाल, रवि पाल, अरविंद अलबेला अलीगढ़, रूपेश कुमार धनगर मथुरा, पवन पाल लखीमपुर, सरोज बघेल फिरोजाबाद, दिलीप बघेल ने कविता पाठ किया। मैनपुर से आए कवि डॉ. अरविंद कुमार पाल ने कहा कि होल्कर रानी को युद्ध कौशल बहुत सुहाता था। युद्ध भूमि में शत्रु दल नतमस्तक हो जाता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UgCQbR

Share this

0 Comment to "अभा पाल समाज ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाई अहिल्याबाई होल्कर जयंती"

Post a Comment