हम सभी सुरक्षित रहेंगे तभी त्योहार मना पाएंगे इसलिए वर्तमान की चिंता पहले करें: कलेक्टर
बढ़ते कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने के उपायों पर आम राय जानने के लिए गुरुवार को तहसील पटवारी सभा कक्ष में कलेक्टर डा पंकज जैन ने जनप्रतिनिधियों,व्यापारियों, धर्मगुरुओं सहित नागरिकों की बैठक ली। आने वाले दिनों में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सुझाव मांगे। व्यापारिक प्रतिष्ठानों की खुलने एवं बंद होने के समय की समीक्षा की राय जानी। व्यापारियों ने एक दिन ही कारोबार बंद रखने का सुझाव दिया। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने बकरी ईद के त्यौहार के लिए सामूहिक नमाज अदा करने के लिए अनुमति देने को कहा। हिंदू उत्सव समिति के प्रतिनिधियों ने गणेश उत्सव पर्व को मनाने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा।
जवाब में कलेक्टर ने कहा शासन-प्रशासन सभी धर्म के अनुयायियों का समान रूप से सम्मान करता है। धार्मिक त्योहारों के अतिरिक्त इस देश का सबसे बड़ा त्यौहार राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस भी आने वाला है। उसे सभी धर्मों के लोग समान रूप से मनाते है। इस दौरान कोरोना का प्रभाव त्यौहार पर रहेगा। अत: हम सभी अपने अपने त्यौहार अवश्य मनाएं किंतु समय परिस्थितियों को समझ कर। यदि जीवन सुरक्षित रहेगा तो हम कोई भी त्यौहार उत्साह से मना पाएंगे। इसलिए इन विकट परिस्थितियों में शासन प्रशासन का सहयोग दें। विधायक लीना संजय जैन ने कुछ दिनों पहले चलाए गए किल कोरोना वायरस अभियान का मामला उठाया। कहा कि अभियान सही ढंग से नहीं चलाया गया। इसके परिणाम सार्थक नहीं रहे। कलेक्टर ने विधायक को यह अभियान को नगर में पुन: प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया। कलेक्टर ने व्यापारियों से कहा सभी मास्क लगाए। ग्राहक को भी मास्क लगाने को कहें। सोशल डिस्टेंस का सख्ती से पालन करें। यदि पालन नहीं करते पाए जाने पर अर्थ दंड भुगतना पढ़ेगा। एक दिन के लिए दुकान भी सील की जाएगी। संक्रमण के खतरे को देखते हुए शनिवार रविवार टोटल लॉकडाउन रखा जाएगा। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डा राकेश जादौन, अंजली यादव, एसडीएम अंजली शाह तहसीलदार यशवर्धनसिंह,नपा सीएमओ सुधीर उपाध्याय सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30GtjNt
0 Comment to "हम सभी सुरक्षित रहेंगे तभी त्योहार मना पाएंगे इसलिए वर्तमान की चिंता पहले करें: कलेक्टर"
Post a Comment