स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार करेंगे वर्चुअल आत्मरक्षा कार्यक्रम का उद्घाटन
शारदा ग्रुप ऑफ एज्युकेशन और जिला पुलिस मिलकर बुधवार को वर्चुअल आत्मरक्षा कार्यक्रम रख रही है। इसकी शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। उद्घाटन प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदरसिंह परमार करेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आयोजन में शामिल होंगे। नि:शुल्क हो रहे इस कार्यक्रम में कहीं से भी महिलाएं, बालिकाएं और छात्राएं ऑनलाइन हिस्सा ले सकती हैं।
अखिल भारतीय भारतीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक लेने वाले पुलिसकर्मी गोविंद भामदरे और महेश भामदरे छात्राओं को दांवपेंच सिखाएंगे। भारतीय स्त्री शक्ति की प्रदेश अध्यक्ष किरण शर्मा ने बताया, छात्राएं, युवतियां और महिलाएं संस्था के फेसबुक पेज पर लॉग इन करके प्रसारण देख सकते हैं। कार्यक्रम एसपी आशुतोष गुप्ता के मार्गदर्शन में होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OvSNY1
0 Comment to "स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार करेंगे वर्चुअल आत्मरक्षा कार्यक्रम का उद्घाटन "
Post a Comment