खेल-खेल में एयर गन का छर्रा दीवार से टकराकर बालक के पेट में घुसा, गंभीर
बच्चाें के लिए इस तरह के खेल खतरनाक हाे सकते हैं। मेले में बलून पर निशाना लगाने वाली एयरगन से खेल रहे एक बच्चे की जान पर बन आई। खेलते समय छिपकली काे निशाना लगाते समय एयर गन से निकला छर्रा दीवार से टकराकर दूसरे बच्चे के पेट में जा घुसा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदाैर रैफर कर दिया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया शनिवार रात करीब 9 बजे मानपुरा निवासी जावेद का 3 साल का बेटा अाैर एक 7 साल का बालक बलून पर निशाना लगाने वाली एयरगन से खेल रहे थे। खेल-खेल में एक बच्चा दीवार पर चल रही छिपकली काे निशाना लगा रहा था। इसी दाैरान एक छर्रा दीवार से टकराकर 3 साल के बच्चे के पेट में जा लगा। उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने परिजनाें के बयान लिए हैं। इधर, एसपी मनीष अग्रवाल ने कहा कि बच्चे अापस में खेल रहे थे। एक बच्चे ने छिपकली काे निशाना लगाया। इसी में छर्रा दीवार से टकराकर दूसरे बालक काे लग गया। परिजनाें काे गन, रिवाॅल्वर बच्चाें की पहुंच से दूर रखनी चाहिए।
बंदूक, चाकू जैसी वस्तुअाें से खेलना बच्चाें के लिए हाे सकता है खतरनाक : एसपी अग्रवाल ने कहा घर में रखी रिवाल्वर, बंदूक, एयरगन, चाकू या नुकीली वस्तुअाें से बच्चाें का खेलना खतरनाक हाे सकता है। बच्चे खेलते समय अापस में झगड़ लेते हैं। इसमें एक-दूसरे काे मार बैठते हैं। यह खतरनाक हाे सकता है। माता, पिता व परिजनाें काे रिवाॅल्वर, बंदूक, एयरगन, चाकू सहित अन्य हथियार बच्चाें की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30kkqtW
0 Comment to "खेल-खेल में एयर गन का छर्रा दीवार से टकराकर बालक के पेट में घुसा, गंभीर"
Post a Comment