सोयाबीन की फसल में नहीं लगी फल्लियां, सर्वे की उठी मांग

लगातार हो रही बारिश से सोयाबीन की फसल खराब हो गई है। सोयाबीन की फसल में फल्लियां भी नहीं लगी है। किसान संघर्ष समिति ने सोयाबीन की फसल का तत्काल सर्वे कर नुकसानी का आकलन करने की मांग की है। किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष जगदीश दोड़के, भागवत परिहार, डखरू महाजन सहित अन्य ने बताया अधिक बारिश से खेतों में जलभराव हो गया है। जिससे सोयाबीन की फसल खराब हो चुकी है। क्षेत्र के किसानों के खेतों में सोयाबीन की फसल अफलन की स्थिति में आ गई है। बोवनी को 75 दिन से अधिक का समय हो गया है। इसके बाद भी फसल में फल्लियां नहीं लगी है। जिन किसानों के खेतों में सोयाबीन की फसल में फल्लियां लगी है उसमें दाना नहीं भरा है। फसलों की स्थिति से कृषि विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी अभी तक सर्वे का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा अधिक बारिश से पूरे प्रदेश में सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रदेश भर में फसलों का सर्वे करने के निर्देश जारी किए जाना चाहिए। समिति के सदस्यों ने बताया सर्वे की मांग और नुकसानी के एवज में उचित मुआवजा देने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EKYMXF

Share this

0 Comment to "सोयाबीन की फसल में नहीं लगी फल्लियां, सर्वे की उठी मांग"

Post a Comment