नसीराबाद, गोंडू मंडाई में तेज हवा के साथ बारिश, मक्का और गन्ना फसल हुई बर्बाद

रविवार रात चिचोली के समीप नसीराबाद, गाेंडू मंडाई गांव में तेज हवा के साथ बारिश हाेने से मक्का और गन्ना की फसल बर्बाद हो गई। तेज हवा के कारण किसान के खेताें में मक्का और गन्ना की फसल आड़ी हो गई। वहीं रात नौ बजे नसीराबाद के पास पेड़ गिरने से भीमपुर जाने वाला मार्ग बंद हो गया था।

गाेंडू मंडाई के किसान तोप पटेल, नसीराबाद के किसान राजकुमार खाड़े, दीपचंद आर्य सहित आधा दर्जन से अधिक किसानों ने बताया कि बीती रात बरसात और तेज हवा के कारण उनके खेतों में लगी मक्का और गन्ना की फसलों को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचा है। पूरी फसल आड़ी होकर खराब हो गई है। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने शासन से सर्वे करवाने और मुआवजे की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चिचोली। तेज हवा के साथ बारिश से मक्का और गन्ना की फसल हुई तबाह।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fuoITU

Share this

0 Comment to "नसीराबाद, गोंडू मंडाई में तेज हवा के साथ बारिश, मक्का और गन्ना फसल हुई बर्बाद"

Post a Comment