डाॅ. दिनेश दहलवार जिला अस्पताल के सिविल सर्जन बने

जिला अस्पताल के नए सिविल सर्जन डाॅ. दिनेश दहलवार हाेंगे। शुक्रवार काे उन्होंने सिविल सर्जन के पद पर ज्वाइन कर लिया। पूर्व सीएस डाॅ. सतीश नेमा ने उन्हें चार्ज देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर डाॅ. आरके गंगराड़े, डाॅ. सुधीर विजयवर्गीय सहित अस्पताल के सभी डाॅक्टर व स्टाफ ने स्वागत किया। गाैर तलब है कि डाॅ. आरके गंगराडे ने स्वास्थ्य कारणाें से सिविल सर्जन के पद से स्वयं हटने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद डाॅ. सतीश नेमा रेडियोलॉजिस्ट काे सिविल सर्जन बनाया था। लेकिन प्रशासनिक अनुभव की कमी हाेने के कारण उन्होंने भी पद से हटाने की मांग की थी। जिला प्रशासन ने अब सिविल सर्जन की जिम्मेदारी आरएमओ रहे डाॅ. दिनेश दहलवार काे साैंपी है। अब आरएमओ का पद खाली हाे गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QAj9JO

Share this

0 Comment to "डाॅ. दिनेश दहलवार जिला अस्पताल के सिविल सर्जन बने"

Post a Comment