जिले में 23 नए संक्रमित सामने आए, 1632 हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा
कोरोना संक्रमित भी जिले में लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार को 23 नए पॉजिटिव मिले हैं, इसी के साथ अब कुल संक्रमितों की संख्या 1632 हो गई है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि अब तक 1252 मरीज ठीक होकर घर भी जा चुके हैं।
जिले में अब 350 एक्टिव केस हो चुके हैं। रविवार को 22 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इधर जिले का रिकवरी रेट फिलहाल 76.71 प्रतिशत हो चुका है। अप्रैल, मई व जून में यह 90 प्रतिशत के आसपास था। हालांकि तब रोगियों की तादाद भी कम थी।
इन इलाकों में मिले संक्रमित
रविवार को मिली रिपोर्ट में राजीव नगर कस्तूरबा नगर के 50 वर्षीय पुरुष, जावरा के सागर मोती परिसर के 62 वर्षीय पुरुष, टाटानगर के 38 वर्षीय पुरुष, डोंगरे नगर के 42 वर्षीय पुरुष, ग्राम सेवरिया बिलपांक की 22 वर्षीय युवती, ग्राम मऊ बिलपांक के 27 वर्षीय पुरुष, विष्णु विहार के 38 वर्षीय पुरुष, रामदेव की घाटी के 54 वर्षीय पुरुष, प्रताप नगर के 48 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय महिला 72 वर्षीय महिला, काटजू नगर के 46 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर की 63 वर्षीय महिला, अरिहंत परिसर की 25 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय पुरुष, ग्राम सिमलावदा की 67 वर्षीय महिला, ग्राम मांगरोल की 25 वर्षीय महिला, रंगबाड़ी मोहल्ला सैलाना की 16 वर्षीय बालिका, सैलाना के जूनावास 30 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, 70 वर्षीय महिला, कुम्हारी पूरा बड़ावदा के 29 वर्षीय पुरुष शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FY7Sks
0 Comment to "जिले में 23 नए संक्रमित सामने आए, 1632 हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा"
Post a Comment