संपत्ति कर, जल कर, लीज रेंट के सरचार्ज पर 31 दिसंबर तक छूट; 50000 रुपए तक बकाया पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक राहत

नगरीय प्रशासन ने संपत्तिकर, जल कर, लीज रेंट में सरचार्ज पर छूट देने का फैसला लिया है। यह छूट 31 दिसंबर 2020 तक दी जाएगी।

  • संपत्ति कर व अधिभार सरचार्ज में 50000 रु. तक बकाया पर सरचार्ज में 100%, 50000 से एक लाख रु. तक 50% और एक लाख रु. से अधिक बकाया पर 25% छूट मिलेगी।
  • जल कर व अधिभार की राशि 10000 रु. तक बकाया पर सरचार्ज में 100%, 10000 से 50000 रु. तक 75% और 50000 रु. से ज्यादा बकाया पर 50% छूट मिलेगी
  • निकायों की संपत्ति के लीज रेंट या किराए व अधिभार की राशि 20000 रु. तक बकाया पर सरचार्ज में 100%, 20000 से 50000 रु. तक पर 50% और 50000 रु. से ज्यादा पर सरचार्ज में 25% की छूट मिलेगी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संकेतात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ScNf6W

Share this

0 Comment to "संपत्ति कर, जल कर, लीज रेंट के सरचार्ज पर 31 दिसंबर तक छूट; 50000 रुपए तक बकाया पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक राहत"

Post a Comment