आपकी सरकार है, जरूरत जानने आपके द्वार आएगी, महिलाओं को देंगे रोजगार : मंत्री पटेल

कृषि उपज मंडी में बुधवार काे अन्न उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसे कृषि मंत्री ने संबोधित किया। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि गरीबों के लिए आर्थिक तंगी आड़े नहीं आने दी जाएगी। जिले में समग्र सर्वे जरूरत पड़ी ताे एक माह तक चलेगा। इसमें एक-एक परिवार के प्रत्येक सदस्य की जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें गरीब परिवार की हुनरमंद महिलाओं के हुनर की भी पहचान हाेगी। इसमें महिलाओं काे स्वसहायता समूह से जाेड़कर रोजगार दिलाया जाएगा। अब महिलाओं के लाभ के लिए लाेगाें काे अधिकारियों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपकी सरकार है, आपके द्वार आएगी। जानकारी जुटाएगी। बीपीएल राशन कार्ड, पेंशन, दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित हर याेजना का सर्वे हाेगा। इसके बाद लाेगाें काे लाभ दिलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गरीब परिवाराें के पास राशन काॅर्ड ताे थे, लेकिन पात्रता पर्ची नहीं हाेने से उन्हें राशन नहीं मिल पाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं हाेगा। इसके पूर्व कृषि मंत्री ने कन्यापूजन किया। उन्होंने गरीबों काे अनाज बांटा। इस दाैरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, जनपद अध्यक्ष फुंदाबाई, कलेक्टर संजय गुप्ता, एसपी मनीष अग्रवाल आदि माैजूद थे।
माय राशन एप से घर बैठे मिलेगी पात्रता पर्ची, अब लोगों को चक्कर लगाने की जरूरत नहीं : नपाध्यक्ष
कार्यक्रम में नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा कि पात्रता पर्ची के बिना गरीब लाेग राशन से वंचित रह जाते थे। अधिकारियों के चक्कर लगाकर थक जाते थे। अब उन्हें परेशान हाेने की जरूरत नहीं है। माेबाइल में माय राशन एप डाउनलाेड करें। हरदा जिला सलेक्टर कर समग्रआईडी नंबर डालें। पात्रता पर्ची आ जाएगी। अधिकारी के हस्ताक्षर कराकर पर्ची से राशन ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि नपा पीएम आवास के लिए शहर में सर्वे करा रही है। कच्चे मकान और झाेपड़ी में रहने वाले लाेग अपने आवेदन नपा में जमा करा दें। इसके लिए जमीन का पट्टा, अधिकार पत्र, दान पत्र व रजिस्ट्री जरूरी है। इसके अलावा आधार कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज सभी लाेगाें के पास हाेते हैं। गरीब व्यक्ति काे पीएम आवास की राशि मंजूर कराई जाएगी।
जिले के 7744 परिवार के 26673 लाेगाें काे पात्रता पर्ची का लाभ मिलेगा
कृषि मंत्री ने कहा कि जिले के 7744 परिवार के 26673 लाेगाें काे पात्रता पर्ची का लाभ मिलेगा। पर्ची से 1 रुपए किलाे में 5 किलाे अनाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए समग्र सर्वे कराया जाएगा। इसमें माता-पिता और परिवार के नाबालिग बच्चों का राशन कार्ड अलग, बालिग बच्चों का कार्ड अलग बनाया जाएगा। इससे उन्हें बीपीएल याेजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा गरीब और जरूरतमंद लाेगाें काे याेजनाओं का लाभ दिलाने माेहल्ले के हर घर का सर्वे हाेगा। इसमें हर परिवार की पूरी कुंडली प्रशासन के पास हाेगी। उन्होंने कहा कि लाेग सही-सही जानकारी दें। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर और किसान की सरकार है, सभी की समस्या का निराकरण किया जाएगा। पटेल ने कहा कि जाे 70 साल में नहीं हुआ वह हमारी सरकार ने कर दिखाया।
आज बांटेंगे लाड़ली लक्ष्मी याेजना के प्रमाण पत्र
गरीब कल्याण सप्ताह के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी में लाड़ली लक्ष्मी याेजना के प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। इस दाैरान पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश का प्रसारण हाेगा। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तरीय पोषण कार्य योजना जारी की जाएगी। कार्यक्रम में कृषि मंत्री कमल पटेल, सांसद डीडी उइके, टिमरनी विधायक संजय शाह सहित अन्य मौजूद रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32BMYAa
0 Comment to "आपकी सरकार है, जरूरत जानने आपके द्वार आएगी, महिलाओं को देंगे रोजगार : मंत्री पटेल"
Post a Comment