नर्मदानगर के पुल से आधे-आधे घंटे के अंतराल से सिर्फ चार पहिया वाहनों को ही निकलने देंगे

इंदिरा सागर बांध के ऊपरी क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि व रेडियल गेट से अप्रत्याशित बाढ़ का पानी छोड़े जाने के कारण उच्चस्तरीय सेतु के अबटमेंट में क्षति हुई है। इसके आसपास के क्षेत्र में मि‌ट्टी के कटाव के कारण पुल क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए इंदिरा सागर बांध प्रबंधन यहां से यातायात को प्रतिबंधित कर दिया है।

हालांकि गुरुवार को एनएचडीसी कार्यालय में महाप्रबंधक (सिविल) सुनील जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चार पहिया पैसेंजर वाहनों की आवाजाही के लिए कुछ राहत दी है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सिर्फ 4 पहिया वाहन (एलएमवी) परियोजना स्थित बांध मार्ग से तय समय के अनुसार गुजारा जाएगा।

समय सारणी एक नजर में
पुनासा से सतवास जाने के लिए समय: सुबह 7.30 से 8 बजे , सुबह 11.30 से दोपहर 12 बजे तक, शाम 4.30 से 5 बजे तक, रात 8.30 से 9 बजे तक
सतवास से पुनासा जाने के लिए समय: सुबह 8 से 8.30 बजे तक, सुबह 12 से 12.30 बजे तक, शाम 5 से 5.30 बजे तक, रात 9 से 9.30 बजे तक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/354Weyn

Share this

0 Comment to "नर्मदानगर के पुल से आधे-आधे घंटे के अंतराल से सिर्फ चार पहिया वाहनों को ही निकलने देंगे"

Post a Comment