सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों काे 8% कम मिल रही सैलरी; 5% डीए व 3% इंक्रीमेंट राेका

काेराेना काल का असर सरकारी अधिकारियाें- कर्मचारियाें की सैलरी पर भी पड़ा है। इन्हें वेतन में आठ फीसदी का नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसकी दाे वजह हैं। पहली यह कि काेराेना संकट का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने इनका पांच फीसदी डीए राेक लिया था।
दूसरा कारण यह है कि बाद में काल्पनिक वेतनवृद्धि के नाम पर इनका 3 प्रतिशत इंक्रीमेंट भी राेक लिया। ऐसा हाेने पर निगम- मंडल मिलाकर प्रदेश के 7.5 लाख से ज्यादा अधिकारियाें व कर्मचारियाें काे नुकसान हाे रहा है। सरकार ने लाॅकडाउन के दाैरान ये दाे बड़े निर्णय लिए थे। सूत्रों के मुताबिक अगले साल तक अधिकारियाें- कर्मचारियाें के डीए में बढ़ोतरी मिलने के आसार नहीं हैं।
रिटायर होने वालों को भी नुकसान
अप्रैल या इसके बाद रिटायर हाेने वालाें काे अवकाश नगदीकरण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसमें भी इन्हें डीए के कारण 5 फीसदी राशि कम मिल रही है।
ऐसे समझें 8 फीसदी का गणित
कर्मचारी नेता चंद्रशेखर परसाई ने बताया कि किसी का मूल वेतन 50 हजार है। इसमें 5% डीए 2500 रुपए नहीं मिला। इस मूल वेतन के आधार पर मिलने वाला इंक्रीमेंट 1500 रुपए भी नहीं मिले। इस तरह यह कुल 4 हजार रुपए हाे गए।
किस श्रेणी काे कितना नुकसान

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34CLUxi
0 Comment to "सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों काे 8% कम मिल रही सैलरी; 5% डीए व 3% इंक्रीमेंट राेका"
Post a Comment