लॉकडाउन के 8 महीने बाद कल से खुलेगी लिसा-1, बिना मास्क के एंट्री नहीं, हर शो के बाद सैनिटाइज होगा हॉल

प्राइड ऑफ सीहोर लिसा टॉकीज में रविवार से करीब 8 महीने पर शो शुरू होंगे। टॉकीज में बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही हर शो के बाद हॉल को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए टॉकीज प्रबंधन ने आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है।
लिसा टॉकीज प्रबंधन ने बताया कि दर्शकों के बीच 6 फीट की दूरी रखी जाएगी। हर पाली के बाद सिनेमाघर सैनिटाइज किया जाएगा। टॉकीज में सैनिटाइजर, हैंडवॉश, थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था होगी। यदि किसी को खांसी, जुखाम या बुखार के लक्षण होंगे तो उन्हें प्राथमिक उपचार की सलाह देते हुए घर वापस भेज दिया जाएगा। प्रवेश व छुट्टी के समय गेट पर सोशल डिसटेंसिंग का पालन कराया जाएगा। एक साथ सभी दर्शकों की छुट्टी नहीं की जाएगी। टॉकीज में प्रवेश द्वार का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। हर सीट को भी रोज सैनिटाइज कराया जाएगा।
प्रबंधन रखेगा मास्क
टॉकीज प्रबंधन अतिरिक्त मात्रा में मास्क उपलब्ध रखे जाएंगे। टॉकीज में रविवार से नई फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। हर दर्शक को कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा। इसके लिए फेस मास्क अनिवार्य होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3psRtGY

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "लॉकडाउन के 8 महीने बाद कल से खुलेगी लिसा-1, बिना मास्क के एंट्री नहीं, हर शो के बाद सैनिटाइज होगा हॉल"

Post a Comment