सुरक्षा गार्ड की ठंड से मौत, 2 से 4 जनवरी के बीच बारिश का अनुमान; पश्चिमी विक्षोभ का असर

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण चल रही सर्द हवा का असर प्रदेश के साथ ही छतरपुर जिले में पड़ रहा है। इस कारण बुधवार की तरह गुरुवार को भी जिले में शीत लहर जारी रही। सर्दी के चलते बुधवार की रात चौबे कॉलोनी स्थित एक स्कूल में चौकीदारी कर रहे सुरक्षा गार्ड की ठंड लगने से मौत हो गई। माैसम विभाग ने 2 से 4 जनवरी के बीच बारिश हाेने की आशंका जताई है।

जिले में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम होने के कारण बुधवार की तरह ही गुरुवार को कोल्ड डे रहा। गुरुवार को जम्मू कश्मीर की ओर से चल रही बर्फीली हवा की गति 4 किमी रहने से दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई, वहीं रात के तापमान में एक डिग्री से अधिक नीचे आ गया है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.6 और गुरुवार के दिन का 19.6 डिग्री रहा।

वहीं बुधवार का न्यूनतम तापमान में 7.6 डिग्री और गुरुवार का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार की सुबह आद्रता 92.2 और शाम की आद्रता 55.0 रही। मौसम विभाग का मानना है कि जिले में बादल और ठंड फिलहाल जारी रहेगी। 2 से 4 जनवरी के बीच आसमान में बादल छाएंगे और बारिश होगी। इस बारिश के कारण जिले में और अधिक ठंड बढ़ेगी। गुरुवार को पूरे दिन बुधवार की तरह ही आसमान में बादल छाए रहने से जिले के लोग ठंड से परेशान रहे।

शीतलहर के कारण रात में स्कूल के गार्ड को ठंड लग जाने से हुई मौत
जानकारी के अनुसार जिले में गाेयरा गांव का राजकुमार तिवारी एक एजेंसी के माध्यम से चौबे कॉलोनी स्थित मरिया माता स्कूल में सुरक्षा गार्ड का कार्य करता था। राजकुमार रोजाना की तहत बुधवार की देर शाम अपनी ड्यूटी पर पहुंचा। शीत लहर के कारण रात में गार्ड को ठंड लग जाने के कारण मौत हो गई। गुरुवार की सुबह इस बात की जानकारी लगने पर स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और परिजनों के साथ सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहंुचे और स्कूल प्रबंधन द्वारा मौके पर ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम न करने के आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने उसकी मौत की जानकारी देर से देने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा तैयार कर पीएम कराते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।

2 से 4 जनवरी के बीच हो सकती है बारिश
खजुराहो मौसम विभाग के आरएस परिहार ने बताया कि 2 जनवरी से 4 जनवरी के बीच जिले में बादल के साथ बारिश होने का अनुमान है। बारिश होने से जिले में और अधिक ठंड बढ़ेगी।

ठंड या हार्ट अटैच से हो सकती है मौत
मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। सुरक्षा कर्मी की मौत सर्दी या हार्ट अटैक से हो सकती है। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। गार्ड की मौत का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छतरपुर| स्कूल के सुरक्षा गार्ड के शव की जांच करती पुलिस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LbiFdD

Share this

0 Comment to "सुरक्षा गार्ड की ठंड से मौत, 2 से 4 जनवरी के बीच बारिश का अनुमान; पश्चिमी विक्षोभ का असर"

Post a Comment