जिले के 2.64 लाख प्रभावित किसानों के खातों में आज आएगी राहत राशि
रायसेन में होने वाले प्रदेश स्तरीय कृषि महासम्मेलन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ विदिशा जिले में अतिवृष्टि, बाढ़ और कीटव्याधि से खरीफ 2020 की फसलों को हुए नुकसान के लिए 2 लाख 64 हजार 768 प्रभावित किसानों के खातों में राहत राशि वन क्लिक के जरिए डालेंगे। इस महासम्मेलन का लाइव प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी प्रागंण सहित ब्लाक स्तरीय कार्यक्रमों में होगा। कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने बताया कि जिले में कीट व्याधि प्रकोप से हुई फसलों की क्षति के लिए राहत राशि वितरण के लिए आवंटन की 33 प्रतिशत राशि प्रभावित किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री अंतरित करेंगे।
इन तहसीलों में 33 % राशि वन क्लिक से जमा की जाएगी
विदिशा: 30553 कृषकों को 21 करोड़ 98 लाख 83 हजार 992 रूपए।
ग्यारसपुर: तहसील के 15688 कृषकों को 10 करोड़ 24 लाख 88 हजार 301 रूपए।
बासौदा: 32283 कृषकों को 23 करोड़ 50 लाख 9 हजार 275 रूपए।
नटेरन: तहसील के 22399 कृषकों को 16 करोड़ 26 लाख 57 हजार 302 रूपए।
कुरवाई: 25464 कृषकों को 19 करोड़ 82 लाख 38 हजार 592 रूपए।
सिरोंज: 45940 कृषकों को 35 करोड़ 75 लाख 35 हजार 246 रूपए।
लटेरी: 26672 कृषकों को 19 करोड़ 72 लाख 74 हजार 257 रूपए।
शमशाबाद: तहसील के 20955 कृषकों को 12 करोड़ 96 लाख 75 हजार 543 रूपए।
-त्योंदा: तहसील के 17959 कृषकों को 11 करोड़ 5 लाख 73 हजार 560 रूपए।
गुलाबगंज: तहसील के 14204 कृषकों को 11 करोड़ 30 लाख 39 हजार 660 रूपए।
पठारी: 9378 कृषकों को 6 करोड़ 29 लाख 98 हजार 287 रूपए।
विदिशा नगर के 3273 कृषकों के बैंक खातों में 2 करोड़ 40 लाख 93 हजार 29 रुपए जमा होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Kid19p
0 Comment to "जिले के 2.64 लाख प्रभावित किसानों के खातों में आज आएगी राहत राशि"
Post a Comment