कम लागत में अधिक मुनाफे की खेती पर संगोष्ठी आयोजित

किसान दिवस पर समन्वय मंडपम द्वारा एक कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य कम लागत में अधिक मुनाफे की खेती एवं भारत में आयत होने वाले कृषि उत्पादों का उत्पादन तकनीक को बढ़ाकर किसान की आमदनी बढ़ाना रहा।

संगोष्ठी में आए राज्य कृषि विस्तार संचनालय भोपाल के कृषि उप संचालक एके नेमा ने कृषकों को मोटे अनाज, कोदो, कुटकी, बाजरा, ज्वार जैसे रोग प्रतिरोधक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी अनाज के उत्पादन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन्ही अनाजों के प्रसंस्करण और विपरण से लाभ के विषय में बताया। वही तिलहनी फसलों जैसे सरसों, तिली, अलसी आदि कम लागत और अधिक मुनाफे की फसलों के बारे में चर्चा की गई।

पायनियर सीड के क्षेत्रीय अधिकारी परीक्षित दुबे ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि पशु पालन कृषि का आवश्यक घटक है। कार्यक्रम में बीना, खुरई, खिमलासा के युवा कृषकों ने सहभागिता की। कार्यशाला में किसान जानकी साहू, वरुणादित्य सिंह आदि कृषक उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी में सत्यजीत सिंह ने समन्वय मंडपम द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम फार्म टू फैमिली की जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mN0Kai

Share this

0 Comment to "कम लागत में अधिक मुनाफे की खेती पर संगोष्ठी आयोजित"

Post a Comment