भ्रम दूर करने आयोजित होते हैं प्रशिक्षण वर्ग : सांसद

भाजपा नगर मंडल, ग्रामीण मंडल एवं भानगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं के दाे दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का गुरुवार को समापन हुआ। समापन पर प्रशिक्षण वर्ग के छटवें सत्र के वक्ता विजय हुरकट एवं अध्यक्ष रमेश जडिया रहे। वर्ग को संबोधित करते हुए विजय हुरकट ने “सोशल मीडिया” पर अपना व्याख्यान दिया और कहा भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होता है।

सातवें सत्र के वक्ता भाजपा वरिष्ठ नेता सुधीर यादव एवं अध्यक्ष घनश्याम साहू राय रहे। वक्ता सुधीर यादव ने “आत्मनिर्भर भारत के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा” के विषय पर व्याख्यान दिया और कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें प्रशिक्षण वर्ग की विशेष भूमिका रहती है। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना यह पार्टी की नैतिक जवाबदारी होती है। यदि कार्यकर्ताओं का सही प्रशिक्षित हो जाए तो वह पार्टी आगे बढ़ती है एवं राष्ट्र आगे बढ़ता है। प्रशिक्षण सैनिक के रूप में होता है।

आठवें सत्र के वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जाहर सिंह एवं अध्यक्ष मनोज शर्मा रहे। वक्ता जाहर सिंह ने “भाजपा एवं हमारा दायित्व” के विषय पर अपना व्याख्यान दिया और कहा कि प्रशिक्षण वर्ग से हमें पार्टी में कार्य करने का अवसर मिलता है।

नौवें सत्र के वक्ता सांसद राज बहादुर सिंह एवं अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर रहे। वक्ता राज बहादुर सिंह ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” के विषय पर अपना व्याख्यान दिया और कहा हमारी परंपरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की परंपरा है। हमारा शीर्ष नेतृत्व जो तय करता है हमें वही करना पड़ता है। कार्यकर्ताओं के भ्रम को दूर करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग लगाए जाते हैं। जो नए कार्यकर्ता आते हैं उन्हें बैठने, अनुशासन, भाजपा की विचारधारा एवं रीति- नीति के बारे में बताया जाता है। सामूहिक रूप से बैठने से कई भ्रम दूर होते हैं।

दसवें सत्र की वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला आयोग लता वानखेड़े एवं अध्यक्ष जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा प्रीति नायक रही। लता वानखेड़े ने “भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा” के विषय पर व्याख्यान दिया और कहा भाजपा रतन रूपी कार्यकर्ता को निखारने के लिए प्रशिक्षण वर्ग किए जाते हैं। प्रशिक्षण वर्ग मंडल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होते हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का नारा दिया था। मनुष्य का सुख, आवश्यकता, आहार, विचार, संस्कार एवं संस्कृति को लेकर एकात्म मानववाद का विचार किया। हम राष्ट्र के सांस्कृतिक वाद को चलाने वाले कार्यकर्ता हैं। वर्ग गीत का गायन रमेश जडिया, शैलेन्द्र भटनागर, मंजू बुंदेला, ज्योति दुबे, ज्योति सराफ, जितेंद्र बोहरे ने प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने किया।

वर्ग में विधायक महेश राय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, शहर मंडल अध्यक्ष शुभम तिवारी, भानगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष राज पटेल, प्रशिक्षण व्यवस्थापक प्रदीप टडैया, अमर प्रताप सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक धरमू राय, प्रकाश बेसरा, शिवराज सिंह, दिनेश हिन्नोद, अभिषेक लिटोरिया, बीटू सराफ, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hetzey

Share this

0 Comment to "भ्रम दूर करने आयोजित होते हैं प्रशिक्षण वर्ग : सांसद"

Post a Comment