फर्स्ट चर्च में बच्चों व बड़ों ने उकेरी चित्रकला

ईसाई समाजजन 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाएंगे। सैलाना बस स्टैंड स्थित फर्स्ट चर्च पर तैयारियां चल रही हैं। चर्च को लाइटों से सजाया गया है। परिसर में चरनी भी तैयारी की गई है। पर्व को लेकर पोस्टर स्पर्धा भी हुई, जिसमें सभी उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया।
फर्स्ट चर्च परिसर में प्रभु यीशु के जन्म को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। क्रिश्चियन क्रिकेट क्लब ने प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती झांकी बनाई जा रही है। जिसे शनिवार रात को अंतिम रूप दिया जा रहा था। रविवार तक झांकी बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगी। आगमन का चौथा रविवार होने पर सुबह 10 बजे से 9 पाठ व 9 गीतों की आराधना होगी। दोपहर 3 बजे चर्च व संडे स्कूल क्रिसमस ट्री का आयोजन किया जाएगा।
बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए एवं सुखमय जीवन की कामना के साथ प्रभु यीशु से प्रार्थना की
क्रिसमस पोस्टर स्पर्धा शनिवार को चर्च परिसर में हुई। इसमें 35 ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। सभी ने प्रभु यीशु के जन्म को लेकर चित्रों को बड़े ही सुंदर और आकर्षक ढंग से शीट पर उकेरा। शाम 6.30 से स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। स्पर्धा के शुरू होने के पहले फादर सैमसन दास ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए एवं उनके सुखमय जीवन के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की। स्पर्धा में कुल चार वर्ग समूहों में हुई। इसमें 4 से 7, 8 से 13, 14 से 18 और 19 से सभी उम्र के लोगों को बांटा गया। प्रत्येक वर्ग में आने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। स्पर्धा के संयोजक छबि सिंह, शोभा एडविन, मीनाक्षी डेवीड, प्रदीप बाला करजोर, स्टेनली लॉरेंस रही।
मास्क वाली सांता क्लॉज चॉकलेट बनाई
शहर की अलकापुरी कॉलोनी की प्रियंका परिहार ने क्रिसमस पर्व को देखते हुए मास्क वाली सांता क्लॉज चॉकलेट बना रही है। जो बच्चों को गिफ्ट के रूप में काफी पसंद आ रही है। क्रिसमस थीम पर पिन्नाटा केक भी बना रही है। जब इस केक तोड़ा जाता है तब उसमें क्रिसमस ट्री, सांता या सितारे निकलते हैं। उन्होंने दीपावली पर भी पटाखे वाली चॉकलेट बनाई थी। जो बच्चों में बांटी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p3m4cQ
0 Comment to "फर्स्ट चर्च में बच्चों व बड़ों ने उकेरी चित्रकला"
Post a Comment