छोटा उदयपुर से साधन नहीं मिला तो बिहार के लिए पैदल निकले 11 मजदूर

मजदूरों का पैदल चलकर अपने घरों की और जाना अब भी जारी है। दूसरे राज्याें से पैदल चलकर आलीराजपुर पहुंच रहे लोगों की व्यवस्था जिला प्रशासन कर रहा है। परेशान होकर यहां पहुंच रहे मजदूर अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। शनिवार सुबह 11 मजदूर गुजरात के छोटा उदयपुर से पैदल आलीराजपुर पहुंचे। मजदूरों को पैदल चलता देख तहसीलदार केएल तिलवारे ने अपना वाहन रोका और उनसे पूछताछ की। इसके बाद सभी की स्वास्थ जांच कराकर उनके ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई। बिहार सरकार से अनुमति मिलने के बाद सभी को बसों से उनके निवास स्थान पहुंचाया जाएगा।
मजदूरों ने बताया 7 माह से गुजरात में काम रहे थे। लॉकडाउन के कारण पत्थर और गिट्टी की मशीनों पर काम मिलना बंद हो गया। हमारे पास खाने को भी कुछ नहीं बचा था। किसी भी तरह घर जाना चाहते थे। लेकिन बिहार तक जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला। कुछ साधन मिले भी तो वो इतना किराया मांग रहे थे जितना हमने 7 माह में यहां रहकर नहीं कमाया था। कोई उधार भी देने को तैयार नहीं था। इसलिए सभी ने पैदल निकलने का फैसला किया। आलीराजपुर पहुंचने पर प्रशासन को हम पर तरस आया और हमारी व्यवस्था की गई। सभी ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bDFjCL
0 Comment to "छोटा उदयपुर से साधन नहीं मिला तो बिहार के लिए पैदल निकले 11 मजदूर"
Post a Comment