कृषि उपसंचालक और कृषि वैज्ञानिकों ने किया मूंग की फसल का निरीक्षण

सिवनीमालवा क्षेत्र की मूंग की फसल का कृषि उपसंचालक जितेंद्र सिंह और कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार, सहायक संचालक कृषि योगेंद्र बेड़ा, राजीव यादव सहित अन्य अधिकारियों ने सिवनी मालवा क्षेत्र के 1 दर्जन से अधिक ग्रामों का निरीक्षण किया। कृषि वैज्ञानिकों नेबनापुरा, झाकलाए, थुआ, चापड़ाग्रहण शिवपुर आदि गांवों का दौरा मूंग की फसल देखी। कृषि उपसंचालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष जिले में लगभग डेढ़ लाख हेक्टेयर में मूंग की फसल लगी है जो पूरे प्रदेश के क्षेत्र का लगभग 40 प्रतिशत है। पूरे जिले में फसल स्थिति अच्छी है। जिसे देखकर ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि लगभग 1400 करोड़ का अतिरिक्त लाभ किसानों को हाेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A6zpx4
0 Comment to "कृषि उपसंचालक और कृषि वैज्ञानिकों ने किया मूंग की फसल का निरीक्षण"
Post a Comment