द्रोणिका व पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडक बरकरार

मध्यप्रदेश से तमिलनाडु तक जा रही द्रोणिका और पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण मिल रही नमी से मौसम में साेमवार काे तेज तपन से राहत रही। एक दिन पहले हुई बारिश और चली आंधी के बाद सोमवार को मौसम ज्यादा गर्म नहीं हुआ। दिन का तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि शाम के समय बादल आ गए हैं। इससे रात में बारिश का अनुमान है। इधर मौसम विभाग ने 16 मई तक तेज गर्मी से राहत मिलने का अनुमान जताया है।

साेमवार काे सुबह से ही धूप में तेजी कम थी। दाेपहर तक यही स्थिति रही। शाम काे फिर बादल आ गए। इससे रात में बारिश हाेने की उम्मीद रही। रविवार की बारिश से रात का तापमान भी 22.8 डिग्री दर्ज किया गया है। एक रात पहले तापमान 26 डिग्री था। यानी 3.2 डिग्री तामपान कम हुआ है।

जिले में दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
माैसम विभाग के वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार अभी 20 मई तक ज्यादा गर्मी नहीं रहेगी। तापमान कम-ज्यादा हाेगा। इसका कारण है कि 13 और 14 मई काे फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इस कारण हल्की बारिश हाेगी और हवाएं चलेंगी। इससे तापमान कम हाेगा। हालांकि 16 मई के बाद गर्मी तेज रहेगी। इस बार नाैतपा में तापमान 45 डिग्री के ऊपर ही रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wo5skT

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "द्रोणिका व पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडक बरकरार"

Post a Comment