नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारियों के काम में बदलाव, शर्मा बनाए गए मास्टर ट्रेनर

नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारियों के कामकाज में बदलाव किया गया है। राकेश शर्मा स्वच्छ सर्वे-2021 के अनुसार कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने के साथ जोन-13, 14 और 15 के हेल्थ ऑफिसर होंगे। एसपी श्रीवास्तव को मॉनिटरिंग का काम सौंपा गया है। राजीव सक्सेना को 6 से 9 और 18, 19 का हेल्थ ऑफिसर बनाया गया है।

रविकांत औदिच्य को जोन 1 से 5 और विजेंद्र गुप्ता को जोन 10 से 12 और 16, 17 का हेल्थ ऑफिसर बनाया गया है। ऑर्डर में टाइपिंग की एक गलती चर्चा का विषय बनी है। ऑर्डर में औदिच्य और गुप्ता दोनों की वर्तमान पदस्थापना सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोन-1 बताई गई है। जबकि गुप्ता जोन 13 में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3avaLEj

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारियों के काम में बदलाव, शर्मा बनाए गए मास्टर ट्रेनर"

Post a Comment