रिहायशी क्षेत्र में बना दिया ट्रेंचिंग ग्राउंड

नगर पालिका के कर्मचारी नगर के वार्ड क्रमांक 14 शिवाजी वार्ड के बंधा रोड पर कचरा फेंक रहे हैं। नगर पालिका ने यहां पर ट्रेचिंग ग्राउंड ही बना लिया है। बदबू से लोगों का जीना दूभर हो गया है। वार्डवासियों ने इसकी नगर पालिका में जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

क्षेत्र के नीलेश मालवीय, भरत रावत आदि ने बताया कि कॉलोनी के समीप ही कचरा डाला जा रहा है। बारिश के दिनों में काफी बदबू आती है, लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। कचरे के ढेर में जीव, जंतु भी पनप रहे हैं। यहीं से लाेग मोक्षधाम भी आते-जाते हैं। उन्हें भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका से यहां कचरा फेंकना बंद करने की मांग की है। इस क्षेत्र की महिला रेखा साहू, मालती साहू, विनीता साहू, निधि साहू ने बताया कि कई माह से नगर पालिका यहां पर कचरा फेंक रही है। सड़क पर से निकलते समय दिक्कतें होती हैं।

^कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं। जल्द वहां से कचरा उठा लिया जाएगा। यदि बारिश नहीं हुई तो रविवार ही समस्या का निराकरण हो जाएगा।
बंशीलाल पवार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, आमला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qi2XNa

Share this

0 Comment to "रिहायशी क्षेत्र में बना दिया ट्रेंचिंग ग्राउंड"

Post a Comment