लापता हुई 12 साल की बच्ची, सहेली और दोस्तों के साथ रातभर हथाईखेड़ा डैम के किनारे बैठी रही
आनंद नगर इलाके से शुक्रवार शाम लापता हुई 12 साल की बच्ची को शनिवार तड़के हथाईखेड़ा डैम के पास से पुलिस ने बरामद किया है। पिपलानी पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम आनंद नगर से 12 साल की किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस उसकी सहेली के घर पहुंची। पता चला कि 15 साल की सहेली भी लापता है। इसके बाद जब पुलिस तीसरी सहेली के घर पहुंची तो उसने बताया कि दोनों सहेलियां और उनके दोस्त हथाईखेड़ा डैम पर हैं।
पुलिस जब उनको खोजते हुए शनिवार तड़के चार बजे हताईखेड़ा डैम पहुंची तो वहां 12 और 15 साल की किशोरियों के साथ कोकता निवासी विक्रम ठाकुर, संजय कुमार और एक अन्य नाबालिग था। ये लोग टैक्सी करके सुबह इंदौर जाने वाले थे। तीसरी सहेली के नहीं आने के कारण वे लेट हो गए थे। पुलिस ने विक्रम और संजय के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/335h0wq
0 Comment to "लापता हुई 12 साल की बच्ची, सहेली और दोस्तों के साथ रातभर हथाईखेड़ा डैम के किनारे बैठी रही"
Post a Comment