व्यापारियों का धरना, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- किसान हो जाएंगे बर्बाद

कृषि अध्यादेश को लेकर विरोध अब लगातार बढ़ता जा रहा है। मंडी कर्मचारियों के बाद अब व्यापारियों ने भी मंडी में ही धरना देना शुरु कर दिया है। इसे लेकर शनिवार को मंडी व्यापारी धरने पर बैठे और अध्यादेश के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा कांग्रेस ने प्रेसवार्ता करते हुए इसे किसानों की बर्बादी बताया। शनिवार को मंडी में कर्मचारियों के अलावा व्यापारियों ने भी अनिश्चितकालीन धरना देना शुरू कर दिया है।
कृषि अध्यादेश में मंडी के बाहर माफ किए गए टैक्स को लेकर व्यापारियों की मांग है कि मंडी में भी टैक्स माफ किया जाए और भंडारण क्षमता की छूट खत्म की जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FTUgad
0 Comment to "व्यापारियों का धरना, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- किसान हो जाएंगे बर्बाद"
Post a Comment