पाइप लेकर घूमे अधिकारी, 84 लोगों से वसूला जुर्माना

अब अगर बिना फेस मास्क लगाए घर से बाजार गए तो 100 रुपए का जुर्माना भरना पड़ सकता है। बुधवार को जयस्तंभ चौक पर नायब तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर पाइप लेकर घूमते दिखे। दोपहर डेढ़ बजे से दो घंटे तक उन्होंने पुलिस व नपाकर्मियों की मौजूदगी में ऐसे 84 लोगों के चालान बनाए जो बिना फेस मास्क लगाए घूम रहे थे। मास्क नहीं लगाने वाले बाइक सवार व पैदल जा रहे लोगों से जब कारण पूछा गया तो वह यह बहाना बनाने लगे कि मास्क लगाना भूल गए। तब नगरपालिका की बुक से 100 रुपए के जुर्माने की रसीद काटी गई। रसीद के साथ उनको नया फेस मास्क भी दिया गया। चैकिंग अभियान अलग-अलग हिस्सों में लगातार चलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Officers walked with pipes, fined 84 people


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mvvNbp

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "पाइप लेकर घूमे अधिकारी, 84 लोगों से वसूला जुर्माना"

Post a Comment