इटारसी मंडी में कल से अनाज की खरीदी नहीं करेंगे व्यापारी, मंडी अधिनियम का विरोध कर रहे गल्ला व्यापारी

मध्यप्रदेश सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ के अाह्वान पर गुरुवार 24 सितंबर से व्यापारी कृषि उपज मंडी में खरीदी नहीं करेंगे। मंगलवार को द इटारसी ग्रेन एंड सीड मर्चेंट एसोसिएशन ने मंडी सचिव को पत्र देकर यह सूचना दी। एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया यह हड़ताल अनिश्चितकालीन रहेगी। उन्होंने बताया अध्यादेश से प्रदेश की कृषि उपज मंडियों का कारोबार प्रभावित होने लगा है। बेनामी व्यापार बढ़ रहा है। मंडी के बाहर मंडी फीस, निराश्रित शुल्क, मंडी लाइसेंस को समाप्त कर दिया है। मंडी परिसर में मंडी अधिनियम लागू है। जिससे व्यापार मेंं असंतुलन हो गया है। मंडी सचिव उमेश बसेड़िया ने कहा कि गुरुवार से शुरू हो रही हड़ताल का असर मंडी के कामकाज पर पड़ेगा। इस समय प्रतिदिन दो-तीन हजार क्विंटल अनाज की आवक इटारसी मंडी में हो रही है। हालांकि सीजन में यह आवक प्रतिदिन 10 से 15 हजार क्विंटल हो जाती है। अगले माह से धान व मक्का की आवक शुरू होगी। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी ने कहा अगले महीने धान आएगी तब मंडी में आवक बढ़ेगी। व्यापारियों की हड़ताल से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Qyqw7

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "इटारसी मंडी में कल से अनाज की खरीदी नहीं करेंगे व्यापारी, मंडी अधिनियम का विरोध कर रहे गल्ला व्यापारी"

Post a Comment