जमीन दिखाने का झांसा देकर बंधक बनाया, दुष्कर्म में फंसाने का कहकर दस लाख मांगे

पांच बदमाशों ने सांवेर के एक किसान को जमीन दिखाने का झांसा देकर बंधक बना लिया। एक आरोपी ने खुद को सब इंस्पेक्टर भी बताया। बाद में एक लड़की आई। बलात्कार के झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर किसान के वीडियो बनाए। उसकी जेब में अश्लील चीजें डालकर वीडियो बनाया। फिर दस लाख की फिरौती मांगी।
बाणगंगा पुलिस ने अनोखीलाल जाट (50) की शिकायत पर धर्मेद्र और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। किसान अनोखीलाल ने बताया कि आरोपियों ने कालिंदी गोल्ड सिटी में 29 सितंबर को एक जमीन दिखाने के लिए बुलाया। वे कालिंदी गोल्ड सिटी ले गए। पीछे से तीन और व्यक्ति आ गए, जो कमरे के पिछले हिस्से में पहले से खड़े थे।

इसके बाद आरोपियों ने अनोखी को पकड़ा। उसे अंदर ले जाकर पीटा। धमकाया कि तू यहां बलात्कार करने आया था। फिर एक आदमी आया, जो खुद को दो स्टार (सब इंस्पेक्टर) बता रहा था। वह भी धमकाने लगा। थोड़ी देर बाद एक युवती आई। आरोपियों ने कहा कि वे युवती से बलात्कार करने का आरोप लगाकर केस दर्ज करा देंगे।

इसके बाद अनोखी के कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद धर्मेंद्र पहुंचा। कहा- वह सेटलमेंट करवा देगा। इसके बाद उसने अनोखी को वहां से छुड़वाया। बाद में धर्मेंद्र लगातार फोन लगाकर सेटलमेंट की बात करने लगा। बाद में बोला- अभी 50 हजार दे दो, बाद में किस्तों पर दे देना। इसके बाद किसान डीआईजी के पास पहुंचा और उन्हें पूरी बात बताई। उनके आदेश पर बाणगंगा पुलिस ने केस दर्ज किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30N8m4v

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "जमीन दिखाने का झांसा देकर बंधक बनाया, दुष्कर्म में फंसाने का कहकर दस लाख मांगे"

Post a Comment