रात के तापमान में गिरावट, बोवनी का सही समय

धीरे-धीरे सर्दी का मौसम दस्तक देने लगा है। सुबह और शाम के वक्त लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने का संकेत दे रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 17.4 पर आ गया, जो कि इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान रहा।

वहीं अधिकतम तापमान भी 0.3 डिग्री गिरकर 33.9 पर पहुंच गया। वहीं मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान में 18.4 दर्ज किया गया। बुधवार को आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक तेज ठंड के लिए अभी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। दीपावली के बाद ही जोरदार ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर की आ रही हवा: टीकमगढ़ कृषि महाविद्यालय के विशेषज्ञ एके श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आ रही हवा की वजह से न्यूनतम तापमान में यह गिरावट दर्ज की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हवा की रफ्तार 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। जिनके कारण ठंडक बढ़ी है। इसके अलावा अब दक्षिण पूर्व हवाएं भी चली हैं। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसलिए दिन के समय तेज धूप रहेगी। हालांकि आने वाले 24 घंटों में तापमान में मामूली उतार चढ़ाव रहेगा।

कृषि के हिसाब से यह मौसम अनुकूल

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गुरुवार से मौसम साफ होने के बाद 4 दिनों के दौरान में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी, वहीं दिन के तापमान में 0.5 से 1 डिग्री तक की वृद्धि होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि कृषि के हिसाब से भी फिलहाल यह मौसम अनुकूल बना हुआ है। उन्होंने किसानों को सही समय पर बोवनी करने की सलाह दी है।

रबी बोवनी की तैयारी में जुटे किसान

रात का तापमान गिरा तो मौसम में ठंडक हुई। इसे देखते हुए किसान भी अब पूरी तरह से बोवनी के काम में जुट गए हैं। चना के अलावा गेहूं की बोवनी का काम भी चल रहा है। इसी तरह लहसुन, प्याज और सरसों की बोवनी का काम भी किया जा रहा है।

उम्मीद की जा रही है कि कुछ ही दिनों में बोवनी के काम को किसान पूरा कर लेंगे। सोयाबीन की फसल खराब होने से किसान पहले ही कर्ज में डूबे हैं। इसलिए इस फसल से अब किसानों को काफी उम्मीद है। कई किसान सब्जियों की फसल की बोवनी करने में लगे हैं।

कृषि के हिसाब से यह मौसम अनुकूल

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गुरुवार से मौसम साफ होने के बाद 4 दिनों के दौरान में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी, वहीं दिन के तापमान में 0.5 से 1 डिग्री तक की वृद्धि होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि कृषि के हिसाब से भी फिलहाल यह मौसम अनुकूल बना हुआ है। उन्होंने किसानों को सही समय पर बोवनी करने की सलाह दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kEPYlY

Share this

0 Comment to "रात के तापमान में गिरावट, बोवनी का सही समय"

Post a Comment