गुब्बारे छोड़कर आसमान को छूने का दिया संदेश
एनटीपीसी के 46वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस पर परियोजना प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने एनटीपीसी ध्वजारोहण किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वर्ष 2019-20 के दौरान हुई गतिविधियों की जानकारी दी। परियोजना के पदाधिकारियों ने केक काटकर गुब्बारे खुले आसमान में छोड़े। जिसे एनटीपीसी दिन प्रतिदिन आसमान की ऊंचाइयों को छुए होने का प्रतीक बताया। इस वर्ष के उत्कृष्ट कार्यों व विशिष्ट सेवाओं के लिए 5 कार्य पालकों को पावर एक्सल अवार्ड से सम्मानित किया। इसमें उप महाप्रबंधक कुलदीप, वरिष्ठ प्रबंधक विकास मीणा, प्रबंधक वी किशोर कुमार, प्रबंधक सागर लुथरा, उप प्रबंधक केके सुंदराजन शामिल है। इस वर्ष के उत्कृष्ट कार्यों व विशिष्ट सेवाओं के लिए कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार खन्ना एप्लाय ऑफ द इयर अवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही स्वर्ण शक्ति पुरस्कारों की घोषणा की गई। जिसमें एनटीपीसी खरगोन को 3 केटेगरी में प्रथम पुरस्कार मिले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GEmrdr
0 Comment to "गुब्बारे छोड़कर आसमान को छूने का दिया संदेश"
Post a Comment