शिक्षक और पोलिंग पार्टियों को एक करोड़ दीपावली बाद मिलेंगे

माध्यमिक शिक्षा मंडल की कॉपियां जांचने वाले शिक्षक तथा पोलिंग पार्टी में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को मानदेय के लिए अभी इंतजार करना होगा। इन्हें भुगतान दीपावली के बाद ही संभव होगा। दूसरी तरफ पांच विधानसभा के बीएलओ को 9 महीने का 63 लाख 25 हजार 250 रुपए मानदेय जारी हो गया है।
हाईस्कूल-हायर सेकंडरी की कॉपी जांचने का काम 900 शिक्षकों ने किया था। इस बार दोनों परीक्षाओं की 3 लाख 35 हजार 17 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। अब बोर्ड को इन शिक्षकों को 41 लाख 73 हजार 534 रुपए का भुगतान करना है। जिन्हें राशि की डिमांड भेजनी है, उनका स्वास्थ्य ठीक न होने से काम रुक गया है। पूरक व डीएलएड की कॉपियों को जांचने वाले शिक्षकों को अभी और इंतजार करना होगा।
ऐसे ही रिजर्व सहित कुल 1420 पोलिंग पार्टियों में शामिल 5 हजार 712 अधिकारी-कर्मचारियों और पोलिंग पार्टी में शामिल पीठासीन अधिकारियों को दी जाने वाली राशि भी दीपावली के बाद ही जारी की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32H763B

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "शिक्षक और पोलिंग पार्टियों को एक करोड़ दीपावली बाद मिलेंगे"

Post a Comment