10 पॉजिटिव मिले, जिनमें 7 सीहोर शहर के
गुरुवार को जहां सीहोर शहर में एक कोरोना पॉजिटिव मिला था तो शुक्रवार को 7 लोग संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटों में जिलेभर में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 24 लोगों को ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। 362 लोगों के सैंपल लिए गए। पिछले कुछ दिनों से फिर से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आई है लेकिन शुक्रवार को यह संख्या 10 पर पहुंच गई। जबकि पिछले चार दिनों से कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा दस से नीचे चल रहा था।
362 लोगों के लिए सैंपल : गुरुवार को 416 लोगों के सैंपल लेने के बाद शुक्रवार को 362 सैंपल लिए गए। इनमें सीहोर शहरी क्षेत्र से 26 सैंपल लिए गए। नसरूल्लागंज 83, आष्टा से 72, इछावर से 57, श्यामपुर से 91, बुदनी से 33 सैंपल लिए गए हैं । पॉजिटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले लोगों के करीबी संपर्क वाले लोगों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए हैं। सर्वे दल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है।
कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 112, 48 की मौत
सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि पिछले पिछले 24 घंटे के दौरान 10 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 7 सीहोर शहर के हैं। सीहोर के स्टेशन रोड के अलावा चाणक्यपुरी, पारस विहार कालोनी, इंदिरा कालोनी, मंडी, वार्ड न बर 22 में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी तरह इछावर के सेमली जदीद से 2 लोग और आष्टा के इंदिरा कालोनी से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना एक्टिव की संख्या 112 हो गई है। इनमें से 48 की मौत हो गई है। जबकि कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2561 हो गई है। इनमें से 2401 ठीक हो चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34sj8yO
0 Comment to "10 पॉजिटिव मिले, जिनमें 7 सीहोर शहर के"
Post a Comment