तेज ठंड से जमी ओस, रात का तापमान 7.6 डिग्री; होशंगाबाद में तापमान 9.4 डिग्री

जिले में ठंड बढ़ती जा रही है। रातें ज्यादा ठंडी हाे रही हैं। पचमढ़ी में तेज ठंड से ओस जम गई है। कई जगहों पर जमी ओस की तस्वीरें भी सामने आई है। पचमढ़ी का रात का तापमान 7.6 दर्ज किया गया। वहीं होशंगाबाद शहर का रात का तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
एक रात पहले तापमान 10 डिग्री तापमान यानी 0.6 डिग्री तापमान और कम हुआ है। यह तापमान इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा है। रात में शीतलहर भी चल रही है। रात के अलावा दिन का तापमान भी 24.9 डिग्री दर्ज किया गया है। एक दिन पहले तापमान 25 डिग्री था। माैसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के अनुसार ठंड और बढ़ेगी, तापमान कम हाेगा।
पचमढ़ी 7.6 डिग्री
पचमढ़ी में रात का तापमान 7.6 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले 8.2 डिग्री था। दिन का तापमान 23.4 डिग्री है। पचमढ़ी निवासी गौरव गुप्ता, हुजैफा बोहरा ने बताया कि पचमढ़ी में सुबह ओस जम रही है। रविवार को भी ओस जमी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LVmhRi
0 Comment to "तेज ठंड से जमी ओस, रात का तापमान 7.6 डिग्री; होशंगाबाद में तापमान 9.4 डिग्री"
Post a Comment