पूर्व प्रेमी बदनामी का डर दिखा 9 साल से कर रहा था दुष्कर्म

पूर्व प्रेमी बदनामी का डर दिखाकर एक महिला का पिछले 9 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था। जब आरोपी महिला के ससुराल तक पहुंचने लगा तो उसने हनुमानगंज थाने पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हनुमानगंज पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय महिला कमला नगर थाना क्षेत्र में रहती है। सोमवार को उसने शिकायत की थी कि बाड़ी निवासी दानिश हाशमी उसे 13 अक्टूबर को हनुमानगंज इलाके की एक लाॅज में लेकर गया, जहां उसके साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। शादी से पहले युवती का दानिश से प्रेम-प्रसंग था। युवती की शादी 2004 में हुई। इसके बाद भी दानिश उसके संपर्क में रहा। महिला मायके जाती तो उसकी मुलाकात दानिश से होती थी।

बताया गया है कि दानिश अप्रैल 2011 से महिला का शारीरिक शोषण कर रहा है। दानिश का कहना था कि उसके पास कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके जरिए वह महिला को बदनाम कर उसकी शादी तुड़वा सकता है। बदनामी का डर दिखाकर ही दानिश ने महिला के साथ दुष्कर्म करना शुरू किया था। पिछले दिनों जब वह महिला को मिलने के लिए बुलाने लगा तो महिला ने दूरी बनाना शुरू दी। इसके बाद जब वह महिला की ससुराल तक पहुंच गया तो परेशान होकर उसने शिकायत पुलिस से कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हनुमानगंज थाने का मामला (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lrWMmD

Share this

0 Comment to "पूर्व प्रेमी बदनामी का डर दिखा 9 साल से कर रहा था दुष्कर्म"

Post a Comment