कृषि उपज मण्डी रही खाली; किसानों के भारत बंद पर कांग्रेस समेत कई विरोधी संगठनों ने जगह-जगह किए प्रदर्शन

कृषि कानूनों को लेकर किसानों के देशव्यापी भारत बंद का जबलपुर में मिला-जुला असर रहा। मंगलवार होने की वजह से बड़ा फुहारा, अंधेरदेव, गंजीपुरा, निवाड़गंज जैसे पुराने बाजार नियमों के तहत बंद रहे, जिसके कारण शहर में आम दिनों की तरह ट्रैफिक का दबाव कम रहा। बंद का असर कृषि उपज मण्डी के साथ ग्रामीण अंचलों में आंशिक रूप से देखने को मिला, क्योंकि मण्डियों में किसान संगठन और राजनैतिक पार्टियों के लोग सुबह से ही पहुँच गए थे।

रांझी में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झड़प के अलावा कहीं कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ। हालाँकि पुलिस-प्रशासन पहले से ही मुस्तैद था, इसलिए कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हो पायी। बंद को लेकर कांग्रेस और विरोधी संगठनों के प्रदर्शन पर भाजपा और उसके समर्थित संगठनों ने बाजारों में घूमकर बंद का विरोध किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के अलावा बाजारों में पहुँचकर व्यापारियों से दुकानें खोलने और नए कृषि कानून को देशहित में बड़ा फैसला बताते हुए प्रचार-प्रसार भी किया।

आवश्यक सेवाएँ रहीं जारी - बंद के दौरान सब्जी, फल और अन्य खान-पान से जुड़ी चीजों की बिक्री कम हुई, लेकिन दूध, एम्बुलेंस, दवा दुकानों और अन्य आवश्यक सेवाओं का परिवहन व बिक्री जारी रही।

बाजार खुले पर ग्राहक नजर नहीं आए- रसल चौक, ओमती, करमचंद चौक, मालवीय चौक, सिविक सेंटर, शहर के प्रमुख बाजारों में बंद का असर न के बराबर देखा गया।

तीनों कानूनों को वापस ले केन्द्र सरकार
किसानों के भारत बंद का समर्थन करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी सिविक सेंटर में सांकेतिक रूप से प्रदर्शन किया गया और केन्द्र सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की माँग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, दिनेश यादव, विधायक विनय सक्सेना, सतीश तिवारी, भूपेंद्र पटेल, टीकाराम कोष्टा, सतीश उपाध्याय, राजा पांडे, विवेक अवस्थी, मनोज नामदेव मौजूद रहे।

कृषि उपज मण्डी में किया गया प्रदर्शन- कृषि उपज मण्डी गेट पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री दुर्गेश पटेल के नेतृत्व में संदेश सिंघई, विवेक पटेल, गुड्डू पटेल, मनीष ने प्रदर्शन किया।

निकाली वाहन रैली- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी-खमरिया के शिव यादव, राजेन्द्र मिश्रा, टीटू जग्गी, पप्पी दुबे, आशु, मनोज लोधी, गोरैया यादव ने वाहन रैली निकालकर बाजार बंद कराए। इस दौरान मेन रोड पर पुलिस कर्मियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बहस हुई और विवाद की स्थिति निर्मित हुई लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।

रांझी में प्रदेश महामंत्री रामदास यादव, लक्ष्मण समुन्द्रे, सरबजीत नारंग, रमेश बोहित ने पैदल मार्च निकालकर बाजार बंद कराए। इसी तरह अधारताल में कांग्रेस नेता चमन पासी, विकास विश्वकर्मा, गंगा सिंह, राजू चक्रवर्ती, सोहन कटारे ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधि विभाग के अशोक गुप्ता, सत्येन्द्र ज्योतिषी, ब्रजेश दुबे, बब्बू यादव ने भी प्रदर्शन किया।

आप ने निकाला पैदल मार्च- आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. मुकेश जायसवाल, आशीष सिंगरहा, मनोहरलाल जाटव, विकास सोनकर, बृजेश चतुर्वेदी, नवल गुप्ता, प्रवीण परसाई व अन्य कार्यकर्ताओं ने मदन महल क्षेत्र में पैदल मार्च निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

लोकतांत्रिक जनता दल- लोकतांत्रिक जनता दल के राधेश्याम अग्रवाल, रामरतन यादव, घनश्याम यादव, डॉ. मुस्ताक मंसूरी, नरेश चक्रवर्ती, तजिन्दर सिंह टीटू ने प्रदर्शन किया।
केन्द्रीय कर्मचारी संगठन - ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉईज फेडरेशन एवं इंडियन नेशनल डिफेंस वर्कर्स फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में ओएफके लेबर यूनियन व सुरक्षा कर्मचारी यूनियन इंटक के कार्यकर्ताओं ने वैस्ट लैण्ड में किसानों के बंद का समर्थन करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर रामप्रवेश, अरुण दुबे, सुनील श्रीवास्तव, अर्नब दासगुप्ता, अमित चौबे, केबीएस चौहान मौजूद रहे।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंडी प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने प्रदर्शन कर विराेध जताया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LfZM9f

Share this

0 Comment to "कृषि उपज मण्डी रही खाली; किसानों के भारत बंद पर कांग्रेस समेत कई विरोधी संगठनों ने जगह-जगह किए प्रदर्शन"

Post a Comment