हटा नगर पालिका का अध्यक्ष पद छटवीं बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए लगातार दूसरी बार अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षण हुआ है। पिछले चुनाव में भी यह पद महिला एससी के लिए आरक्षित था। हटा नगर पालिका पिछले 30 वर्षों से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 1995 में कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार ने पार्षदों से अध्यक्ष का चुनाव कराया था, जिसमें दामोदर तंतुवाय पार्षदों से चुनाव जीते थे। उसके बाद जनता से सीधे चुनाव में ही कांग्रेस की ब्रजरानी तंतुवाय निर्वाचित घोषित हुई थी। उसके बाद जीवन लाल तंतवाय और बाबूलाल तंतवाय अनुसूचित जाति वर्ग से चुनाव जीते।

पिछला चुनाव महिला एससी के लिए आरक्षित होने के कारण अरुणा तंतुवाय निर्वाचित घोषित हुई। और अब 2021 में भी हटा नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर अनुसूचित जाति वर्ग की महिला का बैठना तय हो चुका है। वहीं तेंदूखेड़ा नगर परिषद के अध्यक्ष सीट का आरक्षण अनारक्षित होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अब नेता अनेक समीकरण बनाने में लग गए हैं। नगर के अनेक दावेदार बडे़ नेताओं के संपर्क मे जुट गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IxjegK

Share this

0 Comment to "हटा नगर पालिका का अध्यक्ष पद छटवीं बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ"

Post a Comment