सीजन की सबसे सर्द रात के बाद गुरुवार को रहा कोल्ड-डे

क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। गुरूवार को जिलेभर में सीवियर कोल्ड डे रहा। जबकि सीजन की सबसे सर्द रात भी बुधवार-गुरूवार की रही। इस दौरान रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। जो सामान्य से दो डिग्री से अधिक कम है।
पिछले पांच दिनों से क्षेत्र में बादलों का डेरा था। इस दौरान घना कोहरा व धुंध भी छाई हुई थी। गुरूवार को मौसम पूरी तरह साफ हो गया, लेकिन शाम को हल्के बादल छाए। इसके चलते क्षेत्र में पिछले दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ऐसा उत्तरी भारत में बर्फबारी होने के साथ ही 16 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलने के चलते हो रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में रात के समय कोहरा छाने लगा।
दिन का पारा सामान्य से 4 व रात का 2 डिग्री कम रहा
क्षेत्र में अचानक मौसम में आई गिरावट के चलते दिन व रात का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। श्री गोयल के अनुसार इस समय दिन का सामान्य तापमान 26 डिग्री और रात का तापमान 11 डिग्री रहता है। लेकिन इस समय दिन का अधिकतम तापमान 21.8 है, जो सामान्य पांच डिग्री कम है। वहीं रात का तापमान 9.8 बना हुआ है। जो सामान्य से दो डिग्री कम बना हुआ है। इस दौरान सर्द हवा रफ्तार भी ज्यादा रही। अब अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा। यानी कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा।
धुंध के कारण 100 मीटर से कम दृश्यता
गुरूवार सुबह 6 बजे विजिबिलिटी महज 100 मीटर भी नहीं थी। यह कोहरा सुबह 10 बजे के बाद छटा। वहीं दोपहर के समय धूप भी निकली। इसके बाद थोड़ी देर के लिए ठंड से दिन के समय राहत मिली। लेकिन शाम चार बजे से फिर ठंडी हवाएं चलने लगी। इससे एक बार फिर ठिठुरन शुरू हो गई। वहीं शाम के समय से ही क्षेत्र में हल्का कोहरा भी छाने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी एक-दो दिन और ऐसी ही ठंड पड़ने के आसार हैं।
जानिए... क्या होता है कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे
मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि अधिक ठंड के चलते शीतल और अतिशीतल ठंड पड़ने पर उसे कोल्ड और सीवियर कोल्ड डे कहा जाता है। श्री सरवटे ने बताया कि जब दिन का तापमान सामान्य से साढ़े 6 डिग्री या उससे कम हो और रात का तापमान 10 डिग्री या उससे कम हो तो सीवियर कोल्ड डे यानी अति शीतल दिन कहलाता है। जब दिन का तापमान सामान्य से साढ़े 4 डिग्री से साढ़े 6 डिग्री तक रहता है और रात का तापमान 10 डिग्री या उससे कम हो तो कोल्ड डे कहा जाता है।
पिछले एक सप्ताह में पारे की ऐसी रही चाल
दिन न्यूनतम अधिकतम
गुरूवार 9.8 21.8
बुधवार 14.6 21.8
मंगलवार 15.4 20.5
सोमवार 17.6 20.7
रविवार 17.2 23.6
शनिवार 16.7 22.7
शुक्रवार 13.4 20.7
रात में साढ़े 4 डिग्री की गिरावट मौसम विभाग के आरएस गोयल के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री था, जाे गुरूवार को यथावत रहा। दिनभर सर्द हवा चलती रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री था जो गुरूवार साढ़े चार डिग्री से अधिक की गिरावट के साथ 9.8 डिग्री पर आ पहुंचा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nucZtv
0 Comment to "सीजन की सबसे सर्द रात के बाद गुरुवार को रहा कोल्ड-डे"
Post a Comment