दिन भर छाए रहे बादल, जिले में कहीं बूंदाबादी तो कहीं रिमझिम बारिश हुई
जिले में दूसरे दिन भी सुबह से मावठा बरसा। इसके बाद दिन भर बादल छाए रहे, जिससे दिन भर लाेगाें काे ठंड लगती रही। दिन के तापमान में केवल एक डिग्री की गिरावट आई है, वहीं रात के तापमान स्थिर रहा। मौसम वैज्ञानिक का कहना है बादल छंटने के बाद जिले में तापमान गिरेगा, जिससे ठंड बढ़ेगी। भैंसदेही में दोपहर 12 बजे रिमझिम बारिश हुई, वहीं शाहपुर में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। जिले के अन्य क्षेत्रों में कहीं बूंदाबादी तो कहीं रिमझिम बारिश हुई।
बारिश से फसलों को लाभ, बादल से भी नहीं होगा नुकसान
कृषि वैज्ञानिक विजय वर्मा ने बताया बारिश हो रही है और बादल छाए रहे तो फसलों को नुकसान नहीं होगा। यदि बारिश नहीं होती तो नुकसान हो सकता था। बारिश से फसलों को फायदा होगा। बादल छंटने के बाद जब ठंड बढ़ेगी तो फसलें तेजी से बढ़ेगी।
4 से 8 किमी की रफ्तार से चली हवा
मौसम में आए बदलाव और बारिश से हवा की रफ्तार 4 से 8 किमी प्रति घंटे हो गई है। दिन भर बादल छाए रहने के कारण तापमान में अधिक गिरावट नहीं आई। मौसम वैज्ञानिक विजय पराड़कर ने बताया 16 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। बादल छंटने के बाद तापमान और भी गिरेगा।
बादल छंटने के बाद ठंड बढ़ने की संभावना
रविवार सुबह जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। दिन भर लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। शाम तक शीत लहर चलने से तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। रविवार को दिन का तापमान 25.8 डिग्री रहा, जबकि शनिवार को तापमान 26.8 डिग्री था। शुक्रवार रात का तापमान 16.2 था, वहीं शनिवार रात को भी तापमान 16.2 डिग्री रहा। बादल छंटने के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gKNMs6
0 Comment to "दिन भर छाए रहे बादल, जिले में कहीं बूंदाबादी तो कहीं रिमझिम बारिश हुई"
Post a Comment