गुरुवार रात मिले 3 नए पॉजिटिव के संपर्क में आए 51 लोगों को किया क्वारंटाइन, 6 में दिख रहे लक्षण

गुदरी क्षेत्र से पूरे शहर में कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। 8 दिन में एक ही परिवार के 200 से ज्यादा लोगों की जांच कराई जिसमें से 43 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके बाद भी क्षेत्र में लोग सावधानियों का ध्यान नहीं रख रहे हैं। गुरुवार रात को मिले 3 नए पॉजिटिव की ट्रेवल हिस्ट्री पता की तो 51 नए संदिग्ध लोग सामने आए। इसमें से करीब 6 लोगों में कोरोना के लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं। गुदरी क्षेत्र में इतना संक्रमण फैलने के बाद भी लोग सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि वायरस फैलता जा रहा है। इससे आने वाले समय में स्थिति गंभीर हो सकती है।
मंदसौर शहर सहित जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 51 हो गई है। इसमें से 43 मरीज केवल गुदरी व आसपास क्षेत्र के ही हैं। यहां लोगों की लापरवाही शहरवासियों पर भारी पड़ सकती है। 13 दिन से प्रशासन ने इस क्षेत्र काे कंटेनमेंट एरिया बना रखा है। 8 दिन में 200 से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच कराई जिसमें 43 पॉजिटिव मामले सामने आ गए। इसके बाद भी लोग महामारी की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं। कंटेनमेंट एरिया में लोग अभी भी एक-दूसरे के घर आना-जाना कर रहे हैं। निरंतर एक-दूसरे से संपर्क बना रखा है। इसका खुलासा गुरुवार रात को मिले तीन कोरोना पॉजिटिव मामलों से हुआ। 3 कोरोना पॉजिटिव की ट्रेवल हिस्ट्री निकाली गई तो प्रशासन को क्षेत्र में ही एक-दूसरे से निरंतर संपर्क बनाए रखने की जानकारी मिली है। इन लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री के अनुसार प्रशासन ने देर रात से शुक्रवार शाम 6 बजे तक करीब 51 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर पहुंचाया। इसके बाद भी देर रात तक लोगों को पहुंचाने का दौर जारी रहा। देर रात तक क्वारंटाइन सेंटर के चिकित्सक संदिग्ध लोगों के सैंपल लेने का काम रहे हैं।

5 लोगों को सर्दी, खांसी व बदन दर्द, एक को बुखार भी

प्रशासन ने जिन 51 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर पर शिफ्ट किया। उसमें से करीब 6 लोगों में कोरोना के लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं। 5 लोगों को सर्दी, खांसी व बदन दर्द की शिकायत है। जबकि एक को सर्दी-खांसी के साथ बुखार की भी शिकायत है। हालांकि चिकित्सकों ने इनका इलाज शुरू कर दिया है।

स्थिति हो सकती है गंभीर
शहर के कुछ चिकित्सकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि शहर में आने वाले समय में स्थिति गंभीर हो सकती है। यदि 17 मई को लॉकडाउन खुलता है तो शहर में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगेगी क्योंकि लोग अभी भी कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अभी भी लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाकर रखना व बार-बार हाथ धोने की आदत नहीं डली है।
रोकथाम के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे
कंटेनमेंट एरिया में कोरोना रोकथाम के लिए गलियाें में भी सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए गए हैं। वहीं लाउड स्पीकर भी लगाए जा रहे हैं। इससे घर के बाहर लोगों के दिखते ही स्पीकर पर उन्हें अंदर रहने की हिदायत दी जा रही है। संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
नरेंद्र साेलंकी, सीएसपी, मंदसौर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Quarantine 51 people exposed to 3 new positives found on Thursday night, 6 showing symptoms


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YIBnOt

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "गुरुवार रात मिले 3 नए पॉजिटिव के संपर्क में आए 51 लोगों को किया क्वारंटाइन, 6 में दिख रहे लक्षण"

Post a Comment