सेंधवा में आधा घंटे तेज बारिश, दो मिनट गिरे चने के आकार के ओले, बड़वानी में भी बूंदाबांदी

जिले में रविवार को अचानक मौसम बदला और सेंधवा में दोपहर में आधा घंटे तक तेज बारिश हुई और दो मिनट तक चना आकार के ओले भी गिरे। कुछ देर बाद तेज धूप निकल आई। वहीं बड़वानी में दोपहर करीब 3 बजे बादल छाए और शाम 4.45 बजे दो मिनट बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार माइक्रो क्लाइमेट बनने के कारण पानी गिरा है। वहीं तापमान में नमी ज्यादा होने के कारण ओले गिरे।
जानकारी के अनुसार सेंधवा में सुबह से तेज धूप रही। दोपहर बाद शहर में बदल छाए। 2.45 बजे बारिश शुरू हो गई जो करीब आधा घंटे तक चलती रही। इस दौरान हवा भी चली और दो मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। रोड पर गिरे ओले ऐसे लग रहे थे जैसे मोती बिखरे हों। बारिश के बीच धूप भी निकली। बारिश के बाद शहर में 3 से 4 बार कुछ देर के लिए बिजली गुल होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। इसके अलावा पुराना एबी स्थित पिपलधार गांव में भी बूंदाबांदी हुई। वहीं बड़वानी में सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। दोपहर बाद बादल छाए और कुछ देर बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा बरुफाटक में भी देर शाम कुछ देर बूंदाबांदी हुई। जुलवानिया में बादल छाए रहे।

लुढ़का... एक डिग्री दिन और रात का गिरा तापमान
पिछले कुछ दिनों से लगातार जिले के तापमान में वृद्धि हो रही थी। लेकिन दो दिन से लगातार तापमान कम हो रहा है। एक ही दिन में एक डिग्री सेल्सियस दिन और रात का तापमान कम हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को दिन का तापमान 43.9 व रात का 25.4 डिग्री सेल्सियस था। जो रविवार को कम होकर 42.8 व 24.2 रहा।

ये होगा आगे
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबादी होगी। कुछ में आंशिक बादल छाएगें। कुछ क्षेत्रों में तेज हवा भी चल सकती है। आशिक बादल छाए रहेंगे।

कारण... इसलिए हुई बारिश और गिरे ओले
मौसम वैज्ञानिक डीके तिवारी ने बताया पश्चिमी मप्र में रविवार को बारिश का पूर्वानुमान नहीं था। जिले के सेंधवा में माइक्रो क्लाइमेट बनने से कुछ हिस्से में बारिश हुई। वहीं तापमान में अचानक नमी आ जाने से ओले गिरने की स्थिति बनती है। उन्होंने बताया मप्र के मध्य में पश्चिमी विक्षोभ भी बना है। इस कारण से भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है।

जानिए... ऐसे बनता है माइक्रो क्लाइमेट
डॉ. डीके तिवारी ने बताया पानी वाले स्थान से आई नमी वाली हवा कुछ किमी क्षेत्र में घूमती रहती हैं। इससे कुछ किमी क्षेत्र ।के माइक्रो क्लाइमेट(सूक्ष्म जलवायु) बन जाता है। नमी युक्त हवा संघनित होकर पानी की बूंदों के रूप में बरसती है। माइक्रो क्लाइमेट का दायरा 20 किमी तक हो सकता है।

ऐसा रहा 5 दिन का तापमान
दिन अधिक. न्यूनतम
बुधवार 42.9 23.6
गुरुवार 43.5 24.8
शुक्रवार 44.0 24.2
शनिवार 43.9 25.4
रविवार 42.8 24.2
नोट- (मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार।)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Half an hour of heavy rains in Sendhwa, two minutes of fall-sized hailstorm, drizzle in Barwani too


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bl2xgX

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "सेंधवा में आधा घंटे तेज बारिश, दो मिनट गिरे चने के आकार के ओले, बड़वानी में भी बूंदाबांदी"

Post a Comment