इंतजार खत्म... 2 घंटे मूसलधार बारिश, पुलिया की मिट्‌टी बही, महादेव मंदिर के पीछे दीवार ढही

तेज बारिश का इंतजार आखिर खत्म हो गया। गुरुवार रात को हुई झमाझम वर्षा के बाद शुक्रवार दोपहर भी दो घंटे मूसलधार बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए ताे मौसम में भी ठंडक घुल गई। इस बारिश से राहत के साथ आफत भी आई। दिलीप गेट से पहले एलआईसी कॉलोनी जाने वाली पुलिया की मिट्‌टी बहने से रास्ता गया। वहीं हाउसिंग बोर्ड में उमापति महादेव मंदिर के पीछे की दीवार ढह गई।
जुलाई आधा बीत जाने के बाद भी बारिश नहीं हो रही थी। ऐसे में टोने-टोटके और प्रार्थना का दौर शुरू हो गया था। फसलें पानी मांग रही थी तो लोग गर्मी से बेहाल हो रहे थे। गुरुवार रात को एक घंटे बारिश हुई। इस दौरान एक घंटे में 72 मिमी पानी बरसा। अगले दिन शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर 2 बजे तक एक जैसा पानी बरसा। कृषि विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार इन दो घंटे में 50.2 मिमी (2 इंच) बारिश दर्ज की गई।
आगे क्या : मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके त्रिपाठी ने बताया मौसम ऐसा ही रहेगा। अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश से तापमान गिर सकता है। जो गर्मी से राहत देगा।

पुलिया की मिट्‌टी बही, रास्ता कटा
दिलीप गेट से पहले जेल के पीछे जाने वाले रास्ते के समीप एलआईसी कॉलोनी को जोड़ने वाले पुरानी पुलिया की मिट्‌टी तेज बारिश से बह गई। इस कारण यहां टिका सीसी रोड भी नाले में गिर गया। इससे रास्ता कटा गया। गत वर्ष भी पुलिया ढही गई थी, तब मुरम डालकर इसे दुरुस्त कर दिया गया था।
तेज बारिश में भरभराकर ढही दीवार
उमापति महादेव मंदिर के पीछे बनी दीवार भी ढह गई। विवेकानंद और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को जोड़ने वाले रास्ते पर मंदिर के पीछे बनी यह दीवार तेज बारिश में भर भराकर गिर गई। अब यह रास्ता हादसे को न्योता दे रहा है। चार पहिया वाहन नहीं निकल पाएंगे। मंदिर के नीचे स्थित मकान में पानी भी भर गया।
सब्जी मंडी भी हो गई पानी-पानी
शहर के बीच बनाई गई सब्जी मंडी में भी पानी भर गया। हालांकि अभी यहां कम ही व्यापारी बैठ रहे हैं। पानी भर जाने से उन्हें परेशानी हुई। लोग खरीदी करने भी यहां नहीं पहुंचे। व्यापारी कुनाती बागवान ने बताया डेढ़ महीने से यहां बैठा हूं, नगर पालिका ने सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया। अब पूरी बारिश परेशानी उठाना पड़ेगी।
अब तक 10 इंच बारिश

अंचल में इस बार समय पर मानसून आया। लेकिन इसके बाद बारिश की लंबी खेंच हो गई। अब तक जिले में 10.1 इंच औसत बारिश दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 14.3 इंच पानी बरसा था। इस बार अब तक सबसे ज्यादा बारिश थांदला में 13.9 इंच और सबसे कम राणापुर में 4.8 इंच पानी बरसा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The wait is over ... 2 hours torrential rain, culvert's soil book, wall collapsed behind Mahadev temple


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OCS9s4

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "इंतजार खत्म... 2 घंटे मूसलधार बारिश, पुलिया की मिट्‌टी बही, महादेव मंदिर के पीछे दीवार ढही"

Post a Comment