5 दिनी अखंड कीर्तन का समापन, 70 साल से हाे रहा आयाेजन

पांच दिवसीय अखंड हरे रामा-हरे कृष्णा कीर्तन का समापन आषाढ़ी पूजा के साथ हुआ। नगर में 70 साल से हिंगलाज माता परिसर में कीर्तन का आयोजन होता आ रहा है। इसमें महिलाएं व पुरुष बारी-बारी से टोलियों में नाचते गाते हरे रामा-हरे कृष्णा कीर्तन का जप करते हैं। दशमी की रात से आयाेजन शुरू हुआ था।
आयोजन नगर की खुशहाली, पर्यावरण शुद्धि, अच्छी बारिश और फसलों में प्रकोप ना हो इसलिए करते हैं। पूर्णिमा पर नगर के सभी देवताओं को तेल, सिंदूर कर धूप लगाई। हवन कर शोभायात्रा निकाली। रावला कुआं हनुमान मंदिर तक पहुंच कर प्रसाद बांटी। इधर, नगर में रोक्ता भी निकाला गया। जिसके लिए हनुमान मंदिर पर यज्ञ कर यंत्र तैयार किया जाता है। उसे नगर के बाहरी छोर पर बांधा। जिसके नीचे से सभी पशुओं को निकाला जाता है।
इधर नगर के तेजाजी मंदिर
पर पूर्णिमा की रात भोला भक्त मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया। गोलू राठाैर, कमलदास, मुन्ना पटेल, गड्‌डू सिंह ने भजनों की प्रस्तुति रात 2 बजे तक दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CghYuP

Share this

0 Comment to "5 दिनी अखंड कीर्तन का समापन, 70 साल से हाे रहा आयाेजन"

Post a Comment