सीएम बाेले-धापूबाई जैसी महिलाअाें से बनेगा अात्मनिर्भर भारत

वीडियाे कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम शिवराजसिंह चाैहान ने बदनावर ब्लाॅक की धापूबाई से बात की। सीएम ने ना सिर्फ महिला की सफलता की कहानी सुनी, बल्कि महिला काे आत्मनिर्भरता का उदाहरण भी बताया। सीएम से महिला से उनका काम और गतिविधि पूछी।
महिला ने कहा कि वह बदनावर ब्लाॅक के गांव निंदवानिया में रहती है। पांच साल से समूह से जुड़ी है। वर्ष 2014 में उन्हाेंने समूह से जुड़कर अाजीविका चलाने के लिए दाे लाख रुपए का लाेन लेकर पशुपालन व वर्मी कंपाेस्ट का काम शुरू किया। महिला इससे एक लाख रुपए सालाना कमा रही है। अधिकारियाें ने बताया वीसी में महिला के कार्य काे सीएम से सराहते हुए कहा धापूबाई जैसी महिलाएं ही आत्मनिर्भरता का उदाहरण हैं। धापूबाई की तरह हर महिला अात्मनिर्भर बनेगी ताे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हाेगा।
उद्यानिकी विभाग 120 महिलाओं काे साथ लेकर तैयार कर रहा दस लाख पाैधे : इधर आत्मनिर्भरता काे बढ़ावा देते हुए उद्यानिकी विभाग स्वयं सहायता समूह की महिलाअाें काे जाेड़कर इस साल करीब दस लाख पाैधे तैयार कर रहा है। जिले की दस नर्सरियाें में पाैधे तैयार किए जा रहे हैं। पाैधाें की बिक्री से हाेने वाली अामदनी का आधा हिस्सा महिलाओं में बांटा जाएगा। उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक केएल मंडलाेई ने बताया मनरेगा के तहत पाैधे तैयार करने के लिए 12 समूह की 120 महिलाओं काे जाेड़ा गया है। दाे महीनाें से विभाग समूह की महिलाओ की मदद से यह काम किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hay9Jn

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "सीएम बाेले-धापूबाई जैसी महिलाअाें से बनेगा अात्मनिर्भर भारत"

Post a Comment