अब हाई व हायर सेकंडरी के बच्चों के लिए भी हमारा घर हमारा विद्यालय

माशिमं ने अब हाई व हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चों के लिए हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों से शुरुआत करने के बाद अब जिले के 116 हाई तथा हायर सेकंडरी के 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को भी इसी तर्ज पर पढ़ाने का नया प्लान तैयार कर लिया है।
इसके अनुसार 20 जुलाई से दूरदर्शन और डीजीलेप से प्रतिदिन दो विषय के लिए अलग-अलग कक्षाएं प्रारंभ होगी। इसके बाद शिक्षक विद्यार्थियों के अलग-अलग ऑनलाइन पीरियड भी लेंगे, जो विद्यालय के अनुसार होंगे। घर पर ही छात्र-छात्राओं को भोपाल बोर्ड के दिए गए टाइम टेबल के अनुसार अपने विषय को अलग-अलग समय पर पढ़ना होगा। इसके लिए भी साप्ताहिक टाइम टेबल घोषित किया है। सभी क्लास का शनिवार को रिवीजन होगा तथा रविवार को स्कूल की तरह इनकी भी छुट्टी रहेगी।
यह रहेंगे इन टाइम टेबल
कक्षा 11वीं : 11 से 12 बजे तक दो विषय की पढ़ाई, 12:20 से 1 तक हिंदी या व्यावसायिक शिक्षा, 1 से 1:40 तक अंग्रेजी, संस्कृत, व्यावसायिक शिक्षा ट्रेड, 2:20 से 3 तक भौतिक, इतिहास आदि।
कक्षा 12वीं : सोमवार से शुक्रवार प्रतिदिन 4 घंटे 20 मिनट : 11 से 11:40 तक अंग्रेजी, संस्कृत, व्यावसायिक शिक्षा ट्रेड, 11:40 से 12:20 तक हिंदी या व्यवसायिक शिक्षा, 1 से 1.40 तक भौतिकी, इतिहास, लेखाशास्त्र आदि की पढ़ाई करनी होगी।
डीईओ यू.यू. भिड़े ने बताया माशिमं द्वारा साप्ताहिक कैलेंडर बनाया गया है। इसके तहत विद्यार्थी पढ़ाई करेंगे और इसकी माॅनिटरिंग स्कूल के शिक्षक तथा प्राचार्य करेंगे। टाइम टेबल के तहत शिक्षक अपने विषय की ऑनलाइन क्लास भी ले सकते हैं। यह कार्यक्रम तब तक चलता रहेगा, जब तक महामारी समाप्त नहीं हो जाती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jemWt3

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "अब हाई व हायर सेकंडरी के बच्चों के लिए भी हमारा घर हमारा विद्यालय"

Post a Comment