ट्राॅली की खुली उपज इलेक्ट्रिक कांटे पर तुलेेगी, नहीं देना पड़ेगी हम्माल और तुलावटी की राशि
उपज तुलाई काे लेकर सरकार ने नया आदेश जारी किया है। आदेश के तहत अब ट्राॅली में खुले रूप से लाई जाने वाली उपज सीधे इलेक्ट्रिक ताैल कांटे पर तुलेगी। इसमें किसान से हम्माल और तुलावटी की राशि नहीं ली जाएगी। जबकि बाेरे में भरकर या वाहन में एक से अधिक किसानाें की उपज हाेने पर इसकी तुलाई छाेटे कांटे पर हाेगी। जिसका मेहनताना हम्माल व तुलावटी काे मिलेगा।
जारी अादेश में कहा गया है कि हम्माल या तुलावटी जितना काम करेगा, उसे उतना मेहनताना मिलेगा। इलेक्ट्रिक ताैल कांटे पर तुलाई से पर्ची कटाई के माध्यम से हम्माल-तुलावटियाें काे हाेने वाला भुगतान बंद कर दिया गया है। इसके विराेध में हम्माल अाैर तुलावटियाें ने 20 जुलाई से हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। हम्माल-तुलावटियाें की हड़ताल की घाेषणा हाेने के चलते मंडी प्रबंधन ने साेमवार से उपज खरीदी पर राेक लगा दी है। इसकी सूचना रविवार काे किसानाें तक पहुंचा दी गई है।
इलेक्ट्रिक ताैल कांटे से राशि नहीं मिलने से आर्थिक संकट हाे जाएगा
कृषि उपज मंडी तुलावटी व हम्माल संघ द्वारा मंडी सचिव काे दिए आवेदन में बताया कि इलेक्ट्रिक कांटे से मेहनताना नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हाे जाएगा। हम्माल किसान के ट्रैक्टर से उपज खिंचता है। तुलावटी बड़े कांटे के ताैल का सत्यापन करता है। इसमें किसान की निर्धारित ताैल पर्ची भी बनाई जाती है। इसके बाद व्यापारी बिल बनाता है। तुलावटी द्वारा बनाई जाने वाली पर्ची ही किसान के पास वजन संबंधित प्रमाण रहता है, जाे किसी भी विवाद के समय सबूत का काम करता है। एेसे में उनसे यह अधिकार छीना गया ताे उनके सामने परेशानी खड़ी हाे जाएगी। साथ ही किसान के पास भी सबूत के ताैर पर कुछ नहीं रहेगा। इस अादेश से मंडी के 55 तुलावटी व 365 हम्माल प्रभावित हाेंगे।
वर्तमान व्यवस्था के तहत किसानाें का ज्यादातर माल छाेटे कांटे पर तुलता है। बड़े ताैल कांटे पर भी किसान की उपज तुलती ताे इसकी ताैल पर्ची बनती थी। इसमें तुलावटियाें काे 3 रु. 15 पैसे व हम्मालाें काे 4 रु. 96 पैसे के मान से भुगतान हाेता था। यह प्रक्रिया अब बंद कर दी गई है। नए अादेश के तहत किसान अगर ट्राॅली में अपनी उपज खुले रूप से रखकर लाता है ताे उसकी ट्राॅली बड़े ताैल कांटे पर तुलने के बाद ट्राॅली सीधे व्यापारी की फड़ पर उलट दी जाएगी। इसमें हम्माल अाैर तुलावटियाें का काेई राेल नहीं हाेगा। जबकि वे किसान जाे अपनी उपज बाेरी में भरकर लाते हैं या एक वाहन में तीन-चार किसानाें का माल हाेगा ताे वह व्यापारी के छाेटे कांटे पर तुलेगा। इसमें तुलाई का कीमत किसान देगा। जबकि बाकी कामाें का रुपया व्यापारी देगा।
आज से उपज खरीदी नहीं हाेगी
नए आदेश काे गलत बताकर हम्माल-तुलावटियाें के साेमवार से हड़ताल पर रहने से उपज खरीदी प्रभावित हाेगी। अभी करीब 8 हजार किसानाें से प्रतिदिन 5 से 6 हजार क्विंटल प्रतिदिन उपज की अावक हाे रही है। हड़ताल के चलते मंडी प्रबंधन ने इस पर संज्ञान लेते हुए प्रथम दृष्टया मंडी प्रबंधन ने किसानाें काे सूचित कर स्पष्ट कर दिया है कि साेमवार से अागामी अादेश तक वे अपनी उपज बेचने के लिए नहीं लाएं।
आज बैठक कर निकालेंगे हल
साेमवार काे इस संबंध में हम्माल व तुलावटियाें से बैठक करेंगे। चर्चा के बाद अगर वह काम पर लाैटते हैं ताे ठीक, वरना कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश सिर्फ स्थानीय मंडी के लिए है। जिले की बाकी छह मंडियाें में तुलाई की अलग-अलग व्यवस्था है। वहां की स्थिति के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। सोमवार को हम्माल और तुलावटियों से चर्चा करेंगे।
राकेश दुबे, सचिव कृषि उपज मंडी धार
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DThv2A
0 Comment to "ट्राॅली की खुली उपज इलेक्ट्रिक कांटे पर तुलेेगी, नहीं देना पड़ेगी हम्माल और तुलावटी की राशि"
Post a Comment