सेना के जवान, सदर निवासी पति-पत्नी और बेटी सहित 18 नए पॉजिटिव मिले

जिले में सोमवार को 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें बीएमसी की वायरोलॉजी से लैब 15 और इंदौर की निजी लैब से 3 मरीजों की पुष्टि हुई है। 18 नए पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 800 के पार यानी 808 पर पहुंच गया है। यानी पिछले 7 दिन के भीतर 103 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इससे पहले 600 से 700 मरीजों का आंकड़ा भी 7 दिन भीतर ही पूरा हुआ था। वहीं बीएमसी में भर्ती 14 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे। जिसके बाद अब तक डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 577 पर पहुंच गई है।
बीएमसी की वायरोलॉजी लैब से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सदर निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इनमें 35 वर्षीय पति, 30 वर्षीय पत्नी और 14 वर्षीय बेटी शामिल है। वहीं कैंट निवासी 24 वर्षीय सेना का जवान भी पॉजिटिव मिला है। इनका इलाज सेना के अस्पताल में किया जा रहा है। इनके अलावा विजय टॉकीज रोड निवासी 45 वर्षीय पुरुष, नरयावली नाका वार्ड निवासी 58 वर्षीय महिला, बड़ा बाजार निवासी 73 वर्षीय महिला, बाइसा मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय युवक और 70 वर्षीय महिला, बड़ा बाजार निवासी 37 वर्षीय पुरुष, इस्टेट कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, संत रविदास वार्ड निवासी 78 वर्षीय वृद्ध, सुभाष नगर निवासी 50 वर्षीय पुरुष व शनीचरी निवासी 61 वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में 4 संक्रमित मिले
इनके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में 4 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें गढ़ाकोटा सुभाष नगर निवासी 45 वर्षीय, बंडा निवासी 45 वर्षीय, राहतगढ़ निवासी 34 वर्षीय युवक और नरयावली निवासी 58 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इन्हें इलाज के लिए बीएमसी में भर्ती किया गया है।

पहले 100 मरीज 46 दिन में मिले थे, अब हर सप्ताह लग रहा शतक: कोरोना के कहर की गति जानना हो तो आंकड़ों पर नजर डाले। पहले 100 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने में 46 दिन का समय लगा था। लेकिन अब पिछले दो सप्ताह से हर 7 दिन में 100 नए पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। पिछले 14 दिन में 200 और 22 दिन में 300 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
18 new positives including army personnel, Sadar resident husband and wife


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30Kkrrr

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "सेना के जवान, सदर निवासी पति-पत्नी और बेटी सहित 18 नए पॉजिटिव मिले"

Post a Comment