ग्वालियर में शेरनी ने जन्मे तीन शावक, जय और परी के कुनबे में 3 नए मेहमान

शहर के गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में बब्बर शेर जय और शेरनी परी के कुनबे में बीती रात 3 नए मेहमानों का आगमन हुआ। परी ने रात 3 बजे तीन शावकों को जन्म दिया। परी और तीनों शावक स्वस्थ हैं। इसके पहले 1992 में यहां एक अन्य शेरनी ने दो शावकों को जन्म दिया था। इसके बाद से चिड़ियाघर में बब्बर शेर जय और परी ही रह गए थे। ये गिर की प्रजाति के शेर हैं।
अब संख्या 5 हो गई
नगर निगम के इस चिड़ियाघर में अभी बब्बर शेर सिर्फ नर और मादा के रूप में दो ही थे। तीन शावकों का जन्म होने के बाद चिड़ियाघर में शावकों की संख्या 5 हो जाएगी। शावकों को लगभग 40 दिनों तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। तब तक आम दर्शक इन्हें नहीं देख पाएंगे। परी को फिलहाल चिकन सूप, दूध और उबले अंडे दिए जा रहे हैं।
परी पहली बार मां बनी
- बब्बर शेर जय को 2012 में रायपुर के नंदनवन जू से लाया गया था। अब उसकी उम्र 11 साल है।
- शेरनी परी को 2018 में कानन पेंडारी जू, बिलासपुर से यहां लाया गया था। तब उसकी उम्र मात्र 4 साल थी। परी पहली बार मां बनी है।
- चिड़ियाघर प्रबंधन लगातार जय और परी की मेटिंग कराने के लिए प्रयास कर रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kHAKx5
0 Comment to "ग्वालियर में शेरनी ने जन्मे तीन शावक, जय और परी के कुनबे में 3 नए मेहमान"
Post a Comment