निगम स्टेडियम में क्रिकेट व इनडोर गेम्स; खेल परिसर में रनिंग ट्रैक, हॉकी-फुटबॉल मैदान व स्वीमिंग पूल बनेगा

स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में सोमवार को शहर के खेल प्रेमियों के लिए बड़ा निर्णय हुआ है। अब स्मार्ट सिटी खेल परिसर मैदान को भी संवारेगी। यहां हॉकी, फुटबॉल मैदान, 400 मीटर का रनिंग ट्रैक व स्वीमिंग पूल बनेगा। इसके पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सिर्फ नगर निगम स्टेडियम को शामिल कर इसे स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में डेव्लप किया जा रहा था। इस मैदान पर केवल हॉकी मैदान प्रस्तावित था,जिससे क्रिकेट का शौक रखने वालों में निराशा थी।
शहर के जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों ने क्रिकेट मैदान की भी आवश्यकता जताई थी। जिस पर स्मार्ट सिटी के चेयरमैन कलेक्टर दीपक सिंह ने शहर के इन दोनों मैदान को प्रोजेक्ट में शामिल कर लगभग सभी तरह के बड़े खेलों के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध् कराने की प्लानिंग की है। बोर्ड बैठक में तय हुआ कि निगम स्टेडियम क्रिकेट, इनडोर गेम्स और खेल परिसर मैदान हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स व स्वीमिंग के लिए तैयार कराया जाए।
एक्सपर्ट का कहना था कि अभी खेल परिसर मैदान हॉकी के लिहाज से विपरीत दिशा में है। इसे स्टैंडर्ड मानकों के अनुसार सही दिशा में हॉकी और फुटबॉल के लिए तैयार करेंगे। रनिंग ट्रैक के बीच का स्पेस इन दोनों खेल के लिए पर्याप्त है। बैठक में स्मार्ट सिटी के ईडी आरपी अहिरवार,
सीईओ राहुल सिंह राजपूत, कंपनी सेक्रेटरी रजत गुप्ता, अर्बन प्लानर प्रवीण चौरसिया, आशीष के अलावा वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए दिल्ली, भोपाल से बोर्ड के सदस्य भी जुड़े थे। सभी ने प्रस्ताव पर अपने सुझाव दिए।
स्मार्ट राेड: श्रीजी की दर न्यूनतम पर निर्णय राेका
शहर में बनने वाली 5 स्मार्ट राेड के लिए जिन 4 कंपनियाें की विड आईं थीं उनमें जबलपुर की श्रीजी कंपनी कि दर 7.20 व्लाे अाैर लैंड मार्क की 5.60 व्लाे है। शेफर्स कंस्ट्रक्शन की 5.75 अाैर जेपी मुंबई की 30 प्रतिशत अधिक है।
शी लाउंज: 5 स्थानाें पर महिलाओ ंकाे सुविधा
शी लाउंज प्राेजेक्ट के तहत शहर के व्यवसायी, कामकाजी व बाहर से आने वाली महिलाओं काे सुविधा मिलेगी। लेडीज स्टाफ, बेबी फीडिंग, बैठने की व्यवस्था के साथ वेटिंग रूम, स्वच्छ टॉयलेट, नैपकिन डिस्पोजर, नोवेल्टी स्टोर सुविधाएं मिलेंगी।
ई हाॅस्पिटल सर्विस: डाॅक्टर से मिलना हाेगा आसान
स्मार्ट-स्वस्थ सागर के तहत स्मार्ट सिटी ई हाॅस्पिटल सर्विस प्राेजेक्ट पर भी काम कर रहा है। एक एप के जरिए जिले के निजी/ सरकारी डाॅक्टराें काे जाेड़ा जाएगा। उनसे मिलने के लिए घर बैठे अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
जीआईएस सर्वे: जमीनाें का फर्जीवाड़ा रुकेगा
स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट के तहत जीअाईएस सर्वे कराया जा रहा है। इससे शहर के अंदर की प्रापर्टी का पता चलेगा। इसके साथ ही जमीन संबंधी फर्जीवाड़े काे राेका जा सकेगा। इससे हर घर के लिए डिजीटल डाेर नंबर उपलब्ध कराया जाएगा। यह नंबर यूनिक रहेगा। प्राॅपर्टी टैक्स के निर्धारण में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा चंद्रा पार्क के पास बैंक एटीएम, हरीसिंह गौर पार्क के पास कैंटीन काे मंजूरी, भोपाल रोड, नरसिंहपुर रोड, मकरोनिया सहित तीन अलग-अलग जगह पर बस स्टैंड बनाकर उन्हें सिटी बस सेवा से जोड़ने, तालाब किनारे प्रस्तावित एलिवेटेड काॅरीडोर पर भी चर्चा हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gLfTXt
0 Comment to "निगम स्टेडियम में क्रिकेट व इनडोर गेम्स; खेल परिसर में रनिंग ट्रैक, हॉकी-फुटबॉल मैदान व स्वीमिंग पूल बनेगा"
Post a Comment