श्री गणेश प्रतिमाओं का घरों में आज होगा विसर्जन, मूल स्वरूप में समाहित करने के लिए किया जाता है जलार्पण

गणेश चतुर्थी के दस दिन बाद यानी अनंत चतुर्दशी पर श्री गणेश मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। इस बार अनंत चौदस 31 अगस्त को है। हालाँकि पंचांग भेद के कारण कुछ जगहों पर यह 1 सितंबर को मनाया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धा के अनुसार लोग 4, 5, 7, 10 या 11वें दिन गणेश विसर्जन करते हैं। पं. रोहित दुबे ने बताया कि 31 अगस्त को भाद्रपद शुक्ल त्रयोदशी सुबह 8:34 बजे तक है। इसके बाद चतुर्दशी तिथि रहेगी। 1 सितंबर को चतुदर्शी तिथि सुबह 8:40 बजे समाप्त होगी।

चूँकि अनंत चतुर्दशी का व्रत मध्याह्न काल में किया जाता है इसलिए 31 अगस्त को अनंत चतुर्दशी एवं गणेश विसर्जन किया जाएगा। पं. वासुदेव शास्त्री ने बताया कि विसर्जन से पहले उत्तर पूजा का विधान है। पूजा के बाद विशेष नैवेद्य लगाकर ब्राह्मण भोज भी करवाया जाता है। ग्रंथों में बताया गया है कि उत्सवों के लिए किसी मूर्ति में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाए तो उसका विसर्जन करना भी जरूरी है। इसलिए गणेशोत्सव के बाद विसर्जन की परम्परा है। पं. राजकुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि ग्रंथों में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए मध्याह्न काल श्रेष्ठ बताया गया है। लेकिन संभव न हो तो सुविधा के अनुसार किसी भी शुभ मुहूर्त में विसर्जन किया जा सकता है।

श्री राम मंदिर मदन महल-भगवान गणेश जी के दस दिवसीय आयोजन पर 31 अगस्त को शाम 5 बजे से कृत्रिम जल कुण्ड में गणेश जी का विसर्जन किया जायेगा।

महाराष्ट्र समाज गणेशोत्सव-11 दिवसीय समारोह का समापन श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ 1 सितंबर को सुबह 11 बजे महाराष्ट्र हाई स्कूल में ही सम्पन्न होगा। महाआरती का आयोजन आज शाम 7 बजे से किया गया है।
श्री सिद्ध गणेश मंदिर ग्वारीघाट - भगवान गणेश जी, रिद्धि-सिद्धि का षोडशोपचार पूजन अर्चन ब्रह्मर्षि राम बहादुर महाराज के सान्निध्य में मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसी तरह सिद्धेश्वर गणेश मंदिर शास्त्री नगर पर गणेश महोत्सव में संकट नाशन गणपति स्तोत्र के पाठ का विशिष्ट अनुष्ठान हुआ।

संस्कार गौर गणेश चल समारोह स्थगित, घरों में होगा गौर गणेश निर्माण व विसर्जन - भैयाजी सरकार की प्रेरणा एवं नर्मदा मिशन एवं संस्कार गौर गणेश निर्माण एवं चल समारोह समिति, संस्कार काँवड़ यात्रा समिति के संयोजक शिव यादव के नेतृत्व में संस्कार गौर गणेश निर्माण एवं चल समारोह रांझी इस वर्ष शासन-प्रशासन से प्राप्त निर्देशानुसार पर स्थगित किया गया है। संस्कार गौर गणेश का निर्माण 30, 31 अगस्त एवं 1 सितंबर को परिवर्तित स्वरूप में होगा। जिसमें लगभग 5000 श्रद्धालुओं द्वारा अपने-अपने घरों में तथा मंदिरों में 5-5 श्रद्धालुओं की उपस्थिति में गौर गणेश का निर्माण किया जाएगा तथा घरों के गमलों एवं पौधों की जड़ों में विसर्जन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुभम परिवार तमरहाई की प्रतिमा


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jsUDGD

Share this

Artikel Terkait

0 Comment to "श्री गणेश प्रतिमाओं का घरों में आज होगा विसर्जन, मूल स्वरूप में समाहित करने के लिए किया जाता है जलार्पण"

Post a Comment