विद्यार्थियों के हितों के लिए प्राचार्यों ने की चर्चा

हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी रवि सिंह बघेल की उपस्थिति संपन्न हुई। बैठक में डिजीलेप कार्यक्रम, ऑनलाइन शिक्षण पद्धति, दूरदर्शन पर प्रसारित ऑनलाइन शिक्षण और शिक्षा पोर्टल पर विद्यार्थियों के प्रवेश नामांकन छात्रवृत्ति खातों का अपडेशन एवं छात्र के संबंध में प्राचार्यों को शिक्षा विभाग की योजनाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए। विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान ना हो साथ ही समस्त योजनाओं का लाभ भी मिल सके। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना समन्वयक विनोद तिवारी द्वारा डिजीलेप कार्यक्रम के बारे में डायग्राम बनाकर समझाया। इस दाैरान सहायक संचालक शिक्षा केके चौधरी, प्राचार्य श्याम सिंह रघुवंशी, आरबी चौधरी, बीपी पठारिया, सुरेंद्र कुमार पाटिल, कमलेश यादव, आदि प्राचार्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aSr9ih

Share this

0 Comment to "विद्यार्थियों के हितों के लिए प्राचार्यों ने की चर्चा"

Post a Comment